JMI Admissions 2022: जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, सिर्फ ये छात्र कर सकते हैं आवेदन
Edited By Siddharth Sharma

JMI Admissions 2022
Edited By Siddharth Sharma

JMI Admissions 2022
Jamia Millia Islamia Admission 2022: देश की प्रतिष्ठित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia University) में एडमिशन की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल जामिया ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जामिया में प्रवेश के लिए जो भी छात्र आवेदन करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी एडमिशन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) ने फिलहाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) और नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (एनएटीए 2022) और केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो खोली है।
जामिया मिलिया इस्लामिया द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक जामिया एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 27 से 29 अगस्त 2022 तक खुला रहेगा। इसके लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
JMI Admissions 2022: एडमिशन के लिए यहां करें आवेदन
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर एडमिशन की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
– अब आवेदन शुल्क भरें।
– एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: