HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज 15 मई 2025 को दोपहर 2:30 बजे कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल 79.08% स्टूडेंट ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में सफलता हासिल की है। परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट – hpbose.org से अपना कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल, कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 4 मार्च से 22 मार्च तक किया गया था। जबकि, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं। दोनों परीक्षाओं में लगभग 1.95 लाख छात्र शामिल हुए थे।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जिन छात्रों के एक या दो विषयों में 33% से कम मार्क्स आएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। वहीं, तीन या उससे अधिक विषयों में 33% से कम अंक लाने वाले छात्र को फेल माना जाएगा।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए आप News24 Hindi के साथ जुड़े रहें।