Punjab Board Class 10 Result 2025: पंजाब स्कूल परीक्षा बोर्ड (PSEB), मोहाली ने आज, दोपहर 2:30 बजे कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड द्वारा जारी परिणाम के मुताबिक, अर्शनूर कौर ने पूरे राज्य में टॉप किया है। वहीं, इस साल स्टूडेंट्स का कुल पासिंग प्रतिशत 95.61% रहा। इसके अलावा, इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और अपने नाम का उपयोग करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – pseb.ac.in से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल 2.81 लाख छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 10 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker या SMS के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषयों में इससे कम अंक लाने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी, जिसका शेड्यूल बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। वहीं, तीन या उससे अधिक विषयों में 33% से कम अंक लाने वाले छात्रों को फेल माना जाएगा और अपनी क्लास दोहरानी होगी।