News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) 2025 की परीक्षा संपन्न हो चुकी है, लेकिन परिणाम फिलहाल लटका हुआ है। दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नीट यूजी के रिजल्ट पर रोक लगा दी है। हालांकि यह रोक अस्थायी है, इसलिए जल्द या थोड़ी देरी से ही सही, NEET UG का रिजल्ट जरूर जारी किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थियों के बीच AIIMS दिल्ली में MBBS की सीटों पर एडमिशन के लिए जरूरी कटऑफ नंबर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
नीट के स्कोर और ऑल इंडिया रैंक (AIR) को ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट्स अंदाजा लगाने लगे हैं कि AIIMS दिल्ली में एडमिशन के लिए उन्हें कितने अंक चाहिए होंगे। आइए जानते हैं कि AIIMS दिल्ली में सीटों की संख्या, आरक्षित सीटें और पिछले साल की कटऑफ के आधार पर संभावित स्कोर क्या हो सकता है।
दरअसल, AIIMS दिल्ली में MBBS कोर्स के लिए कुल 132 सीटें उपलब्ध हैं। ये सीटें भारत सरकार की आरक्षण नीति के तहत विभिन्न वर्गों में विभाजित हैं:
– 55 सीटें – जनरल (अनारक्षित) वर्ग के लिए
– 32 सीटें – ओबीसी (Other Backward Classes) के लिए
– 18 सीटें – एससी (Scheduled Caste) वर्ग के लिए
– 9 सीटें – एसटी (Scheduled Tribe) वर्ग के लिए
– 11 सीटें – ईडब्ल्यूएस (Economically Weaker Section) के लिए
– 7 सीटें – विदेशी नागरिकों के लिए आरक्षित
AIIMS दिल्ली को देश का सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज माना जाता है, और यहां एडमिशन पाना बेहद कठिन है। AIIMS दिल्ली में सीट पाने के लिए नीट यूजी में उम्मीदवारों को कम से कम 99 पर्सेंटाइल स्कोर करना जरूरी होता है। अंक के लिहाज से देखें, तो छात्रों को 715 से ऊपर स्कोर करना होता है। यानी एक-दो प्रश्न गलत होने की भी गुंजाइश नहीं है।
NEET UG 2024 में 720 में से पूरे 720 अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर रही। पिछले साल 67 छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की थी। हालांकि, रिवाइज्ड एग्जाम के बाद यह संख्या घट कर 61 रह गई थी। इसके अलावा ग्रेस मार्क्स दिए जाने के बाद 717 और 718 मार्क्स पाने वाले भी कई उम्मीदवार थे। जबकि AIIMS दिल्ली में कुल सीटों की संख्या केवल 132 है। इससे यह साफ होता है कि AIIMS दिल्ली में एडमिशन के लिए केवल हाई स्कोर ही नहीं, बल्कि बेहतर रैंकिंग भी जरूरी है।
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 715-720 अंकों के बीच स्कोर करने की आवश्यकता है। वहीं, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए भी 710+ स्कोर जरूरी हो सकता है। इसके अलावा SC/ST उम्मीदवारों के लिए थोड़ी कम कटऑफ हो सकती है, लेकिन फिर भी 680+ स्कोर अपेक्षित रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।