Stock Market Update: शेयर बाजार कल उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। निवेशकों के लिए राहत की बात यह रही कि मार्केट पहले की तरह दबाव में नहीं दिखा। इससे कहीं न कहीं यह उम्मीद बढ़ गई है कि सुस्ती का अंधेरा जल्द दूर हो जाएगा। इस बीच, कुछ कंपनियों के शेयरों में आज एक्शन दिखाई दे सकता है, क्योंकि उनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं।
Ashok Leyland
इस दिग्गज ऑटो कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। अशोक लीलैंड का मुनाफा सालाना आधार पर 31.3% की उछाल के साथ 761.7 करोड़ पर पहुंच गया है। इसी तरह, कंपनी की आय बढ़कर 9478.7 करोड़ रुपये हो गई है। कल कंपनी का शेयर उछाल के साथ 223.53 रुपये पर बंद हुआ था।
Rail Vikas Nigam
रेलवे से जुड़ी इस कंपनी के शेयर आज भी फोकस में रह सकते हैं। 554 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने की खबर के बाद रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का शेयर कल करीब 12 प्रतिशत की छलांग के साथ 372.90 रुपये पर बंद हुआ था। वही तेजी आज भी जारी रह सकती है।
JBM Auto
ऑटो सेक्टर की इस कंपनी की ऑर्डर बुक भी मजबूत हुई है। कंपनी के हाथ 5500 करोड़ रुपये का ऑर्डर लगा है। बुधवार को JBM के शेयर तूफानी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। यह 16.10% की बढ़त के साथ 658.10 रुपये पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें – Stock Market: बंपर डिस्काउंट पर मिल रहे ये शेयर, बाजार में गिरावट से सबकुछ हो गया सस्ता
Waaree Energies
इस बैटरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का शेयर कल बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा और आज भी इसकी चाल तेज रह सकती है। क्योंकि कंपनी ने 362.5 मेगावाट के सोलर मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है। फिलहाल, यह 2,216.90 रुपये के भाव पर मिल रहा है।
Jindal Steel And Power
नवीन जिंदल की इस कंपनी का शेयर आज फोकस में रह सकता है। कल यह करीब डेढ़ प्रतिशत की मजबूती के साथ 860 रुपये पर बंद हुआ था। दरअसल, खबर है कि कंपनी के स्टॉक में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। यह कंपनी के प्रति विश्वास को बढ़ाता है और इसका असर उसके शेयर पर दिखाई दे सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
10 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
16 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines