शेयर बाजार कल गिरावट से बाहर निकलकर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहा। शुरुआती कारोबार में हल्की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने रफ्तार पकड़ी और ग्रीन लाइन पर बंद हुए। शेयर बाजार के लिए आज इस सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज ऐसी कंपनियों के शेयर एक्शन में रह सकते हैं जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं। चलिए ऐसे कुछ शेयरों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
Jindal Steel And Power
जिंदल स्टील एंड पावर कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद एक बड़ी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसे सरधापुर जलाताप ईस्ट कोल ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। कंपनी का शेयर कल करीब डेढ़ प्रतिशत की मजबूती हासिल करके 913.10 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इस साल अब तक इसका भाव 2.66% नीचे आया है। पहले यह आंकड़ा ज्यादा था, लेकिन बाजार की रिकवरी के साथ इस स्टॉक ने भी अच्छी रिकवरी की है।
Asian Paints Ltd
पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी एशियन पेंट्स ने बाजार के साथ दो बड़ी जानकारी साझा की हैं। कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड ने गुजरात के दाहेज में प्रस्तावित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए 690 करोड़ के अतिरिक्त कैपिटल एक्सपेंडिचर को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कंपनी ने सीनियर मैनेजमेंट लेवल पर बदलाव के बारे में भी बताया है। गुरुवार के को एशियन पेंट्स का शेयर बढ़त के साथ 2,340 रुपये पर बंद हुआ था।
Jio Financial Services Ltd
रिलायंस समूह की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL) में 1,000.24 करोड़ के निवेश की जानकारी दी है। इस धनराशि से JFL को अपने बिजनेस ऑपरेशन को मदद मिलेगी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर गुरुवार को 1% से अधिक की बढ़त के साथ 225.20 रुपये पर बंद हुआ था और इस साल अब तक 26.03% नीचे आया है।
UltraTech Cement
आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट ने कल मार्केट बंद होने के बाद बताया कि वह देशभर में ब्राउनफील्ड एक्सपेंशन कार्य कर रही है, जिससे कंपनी की उत्पादन क्षमता में मजबूती आएगी। कंपनी ने मध्य प्रदेश में दो सीमेंट मिलों (2.7 mtpa) में से एक का ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। सीमेंट सेक्टर में अल्ट्राटेक इस समय सबसे बड़ा नाम है। कंपनी का शेयर कल उछाल के साथ 11,580 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।
Bharat Electronics Ltd
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की ऑर्डर बुक लगातार मजबूत हो रही है। डिफेंस सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी ने बताया है कि उसे 12 मार्च से अब तक 1,385 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स में रडार स्पेयर्स, रडार अपग्रेडेशन, टैंकों के लिए एडवांस लैंड नेविगेशन सिस्टम आदि शामिल हैं। कल कंपनी का शेयर हल्की बढ़त हासिल करते हुए 301.80 रुपये पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
10 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
16 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines