हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: खुशखबरी! सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कहां कम हुए ईंधन के रेट?

Petrol Diesel Price Today 29 June 2024: इस राज्य के लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि इनके लिए प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है, आइए जानते हैं कि आप कितने रुपये लीटर के साथ ईंधन को खरीद सकते हैं और कहां पर ईंधन के रेट कम हुए हैं?

विज्ञापन
पेट्रोल डीजल सस्ता

Petrol Diesel Price Today 29 June 2024: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर संशोधित किया जाता है। इसके बाद ईंधन के लेटेस्ट रेट जारी किए जाते हैं। हर दिन की तरह आज यानी 29 जून शनिवार को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को अपडेट कर दिया है। 28 जून, शुक्रवार को फ्यूल की कीमत कम हुई है, लेकिन इसे महाराष्ट्र की राज्य सरकार की ओर से कम किया गया है। दरअसल, फ्यूल पर लगने वाले वैट में महाराष्ट्र सरकार ने कटौती की है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के रेट गिरे हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है।

यहां सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

महाराष्ट्र द्वारा पेट्रोल और डीजल के रेट कम किए गए हैं। राज्य ने बजट पेश के दौरान मुंबई में फ्यूल पर लगने वाला VAT कम किया है, जिससे पेट्रोल में 65 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जबकि, डीजल की कीमत 2.60 रुपये प्रति लीटर कम हुई है।

महानगरों में पेट्रोल के रेट (प्रति लीटर)

  1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये है।
  2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.43 रुपये है।
  3. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये है।
  4. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 102.84 रुपये है।
  5. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये है।

ये भी पढ़ें- कुछ ही दिनों में महंगा हो रहा है जियो का रिचार्ज प्लान

विज्ञापन

महानगरों में डीजल के रेट (प्रति लीटर)

  1. दिल्ली में डीजल की कीमत 87.66 रुपये है।
  2. मुंबई में डीजल की कीमत 89.95 रुपये है।
  3. कोलकाता में डीजल की कीमत 90.74 रुपये है।
  4. बेंगलुरु में डीजल की कीमत 88.95 रुपये है।
  5. चेन्नई में डीजल की कीमत 92.32 रुपये है।

क्या है आपके शहर में ईंधन का रेट?

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
नोएडा 94.66 87.76
गुड़गांव 94.90 87.76
लखनऊ 94.56 87.66
कानपुर 94.50 88.86
प्रयागराज 95.28 88.45
आगरा 94.47 87.53
वाराणसी 95.07 87.76
मथुरा 94.41 87.19
मेरठ 94.34 87.38
गाजियाबाद 94.65 87.75
गोरखपुर 94.97 88.13
पटना 106.06 92.87
जयपुर 104.85 90.32
हैदराबाद 107.41 95.65
बेंगलुरु 99.84 85.93
भुवनेश्वर 101.06 92.64
चंडीगढ़ 94.64 82.40

हर दिन अपडेट होते हैं ईंधन के रेट

साल 2017 से लगातार भारतीय कंपनियां ईंधन के रेट का संशोधन करने के बाद सभी अपडेट रेट को अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करती है। दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में ईंधन की कीमत अलग-अलग होने की वजह शहर और राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स है।

ये भी पढ़ें- Airtel के भी महंगे हुए Plan, चेक करें लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola