हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ambani से लेकर Adani तक, 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भारत के कितने नाम?

Indian billionaires 2025: ब्लूमबर्ग की 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में भारत के कई नाम शामिल हैं। इस समय मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 17वें और गौतम अडाणी 22वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

100 Richest Individuals: भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देशों में शुमार है और हमारे यहां अरबपतियों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ रही है। दिसंबर, 2024 में आई यूबीएस बिलेनियर एम्बिशन रिपोर्ट (UBS Billionaire Ambitions Report) में बताया गया था कि पिछले 10 वर्षों के दौरान, भारतीय अरबपतियों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। वहीं, अप्रैल 2024 के अंत तक उनकी संयुक्त संपत्ति तीन गुनी हुई है।

देश में सबसे अमीर अंबानी  

भारत के अरबपति दुनियाभर में अपनी पहचान बना रहे हैं। ब्लूमबर्ग की 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में भारत के भी कई नाम शामिल हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 17वें स्थान पर हैं। जबकि अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी भारत के दूसरे सबसे अमीर हैं।

अडाणी, अंबानी की दौलत

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 83.8 अरब डॉलर की है और गौतम अडाणी की नेटवर्क 63 अरब डॉलर है। हालांकि, अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक 6.81 अरब डॉलर की कमी आई है। इसी तरह, अडाणी की संपत्ति भी 15.7 अरब डॉलर घटी है। चलिए जानते हैं कि ब्लूमबर्ग की 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में भारत से कौन-कौन शामिल है।

विज्ञापन
रैंक (भारत) नाम कंपनी नेटवर्थ (अरब $) वर्ल्ड रैंक
1 मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज 83.8 17
2 गौतम अडाणी अडाणी समूह 63 22
3 शिव नादर HCL टेक्नोलॉजीज 36.2 47
4 शापूर मिस्त्री टाटा संस 33.3 51
5 अजीम प्रेमजी विप्रो 28.1 65
6 सावित्री जिंदल  ओपी जिंदल ग्रुप 27.8 67
7 दिलीप सांघवी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 24.2 77
8 सुनील मित्तल भारती एयरटेल 22.5 87
9 लक्ष्मी मित्तल आर्सेलर मित्तल 21.4 95

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola