Benefits of SIP: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल फंड में निवेश का आसान तरीका है। पिछले कुछ समय में SIP की लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई है। खासकर युवाओं के बीच यह बेहद लोकप्रिय है। SIP की सबसे खास बात यह है कि इसके साथ कम निवेश से भी शुरुआत की जा सकती है और यह नियमित निवेश की आदत विकसित करता है।
SIP की खास बात
SIP की विशेषताओं की बात करें, तो इसमें साप्ताहिक, मासिक या त्रैमासिक (Quarterly) आधार पर निवेश किया जा सकता है। लोग अपनी वित्तीय स्थिति के आधार पर कभी भी अपनी निवेश राशि को एडजस्ट कर सकते हैं। निवेश राशि संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते से ऑटो-डेबिट हो जाती है। लोगों को राशि के बदले चुने गए म्यूचुअल फंड की संबंधित यूनिट्स मिलती हैं। इसके अलावा, SIP में कम निवेश से भी शुरुआत की जा सकती है, जिससे निवेश करना आसान हो जाता है।
भविष्य की प्लानिंग
आजकल लोग अपने फाइनेंशियल भविष्य को लेकर काफी सजग ही गए हैं। वह ऐसे निवेश विकल्पों की तलाश में रहते हैं, जो रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंचने पर उनकी वित्तीय जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। यहां हम जानेंगे कि किस तरह SIP में नियमित निवेश से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Stock Market: बंपर डिस्काउंट पर मिल रहे ये शेयर, बाजार में गिरावट से सबकुछ हो गया सस्ता
SIP: 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस
एक करोड़ से ज्यादा के कॉर्पस के लिए हमें निवेश को नियमित रखना होगा। 12% की अनुमानित वार्षिक रिटर्न दर के आधार पर कैलकुलेशन इस प्रकार होगी:
मंथली इन्वेस्टमेंट: 1,000 रुपये
टाइम पीरियड: 40 वर्ष या 480 महीने
अनुमानित एनुअल रिटर्न रेट: 12%
कुल निवेशित राशि: 4.80 लाख रुपये
अनुमानित रिटर्न: 1,14,02,420 रुपये
मैच्योरिटी पर कुल राशि: 1,18,82,420 रुपये
(यह डेटा SIP कैलकुलेटर पर आधारित है)
इस कैलकुलेशन के आधार पर, जब आप रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंचते हैं, तो म्यूचुअल फंड में 40 वर्षों तक व्यवस्थित रूप से 1000 रुपये मासिक निवेश करके 1 करोड़ रुपये से अधिक का फंड तैयार कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी तरह का निवेश सोच-समझकर, रिसर्च के आधार पर या वित्तीय सलाहकार से परामर्श के बाद करें।)
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
2 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
3 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
5 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
6 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
6 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
7 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
9 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
10 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
11 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines