Bank Open Or Closed Today: आज 11 जुलाई को खुलेंगे या बंद रहेंगे बैंक? घर से निकलने से पहले चेक करें

Bank Holiday On 11 July 2026: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण आज देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही एनईएफटी, आरटीजीएस और चेक क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं भी प्रभावित रहेंगी।

bank holiday (36)

अगर आज आप बैंक का कोई काम न‍िपटाना चाह‍ते हैं तो पहले चेक कर लें क‍ि आज बैंक खुला भी है या नहीं।

विज्ञापन

11 July Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। आज, यानी 11 जुलाई 2026 को देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। आज महीने का दूसरा शनिवार (Second Saturday) है और इस वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में पब्लिक हॉलिडे रहता है।

इस नियम के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत देश के सभी छोटे-बड़े बैंकों की शाखाओं पर ताला लटका रहेगा।

विज्ञापन

आज कौन सी सर्विसेज काम नहीं करेंगी?

बैंक बंद होने के कारण सिर्फ ब्रांच ही नहीं, बल्कि कई ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट सिस्टम भी कल काम नहीं करेंगे। आज ये सुविधाएं बंद रहेंगी:

RTGS और NEFT ट्रांसफर: बड़े अमाउंट के लेन-देन के लिए इस्तेमाल होने वाले ये सिस्टम आज काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन

चेक क्लीयरेंस (Cheque Clearing): अगर आपने बैंक में कोई चेक लगाया है, तो वह आज क्लियर नहीं होगा क्योंकि चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) आज बंद रहेगा।

ECS सर्विसेज: आपकी सैलरी, पेंशन या किसी भी तरह का ऑटो-डेबिट सिस्टम (ECS) आज प्रोसेस नहीं होगा।

विज्ञापन

जुलाई 2026 में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
इस पूरे महीने में अलग-अलग राज्यों और त्योहारों के हिसाब से बैंकों में कुल 12 दिन की छुट्टियां होने वाली हैं। दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा जुलाई में कई खास मौकों पर भी अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

जुलाई की बची हुई छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें:

16 जुलाई: रथ यात्रा और हरेला उत्सव के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

17 जुलाई: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण चुनिंदा क्षेत्रों में छुट्टी रहेगी।

18 जुलाई: द्रुकपा त्शे-जी (Drukpa Tshe-zi) के मौके पर बैंकों में अवकाश रहेगा।

विज्ञापन

22 जुलाई: खारची पूजा के चलते स्थानीय स्तर पर बैंक बंद रहेंगे।

हालांक‍ि भले ही बैंक की शाखाएं आज बंद रहेंगी, लेकिन आप एटीएम (ATM), मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने पैसों का लेन-देन और ट्रांसफर आसानी से कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ