Petrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव

1 अक्टूबर 2026 को सरकार ने डीजल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स 4 रुपये प्रति लीटर घटा दिया है. इसके साथ ही आज के ल‍िए पेट्रोल डीजल के ताजा रेट्स भी जारी कर द‍िए गए हैं. जानिए दिल्ली, पोर्ट ब्लेयर और चित्तूर में पेट्रोल-डीजल के आज के ताजा रेट.

Petrol Diesel Rate 1 October

Petrol Diesel Rate 1 October: डीजल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स घटा, पर क्या आपकी गाड़ी का ईंधन हुआ सस्ता? जानिए पेट्रोल-डीजल और क्रूड ऑयल का नया हिसाब (Photo Credit - AI)

अगर आप रोज सुबह अपनी बाइक या कार की टंकी फुल कराने से पहले पेट्रोल-डीजल के रेट चेक करते हैं, तो 1 अक्टूबर 2026 की सुबह आपके लिए एक मिली-जुली खबर लेकर आई है. केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले नए पखवाड़े के लिए डीजल और एटीएफ (ATF) के निर्यात (Export) पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) में बड़ी कटौती कर दी है.

विज्ञापन

लेकिन क्या सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पंप पर आपको पेट्रोल और डीजल सस्ता मिलेगा? आइए, आज की रेट लिस्ट और क्रूड ऑयल का पूरा गणित समझते हैं.

विज्ञापन

क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल?

इसका जवाब है नहीं. सरकारी तेल कंपनियों HPCL, IOCL और BPCL के जारी नए रेट्स के मुताबिक, घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों में न तो कोई कटौती हुई है और न ही बढ़ोतरी. यानी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के दाम कल जितने ही स्थिर हैं.

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट:
नई दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर | डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर

विज्ञापन

अंडमान-निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में ब‍िक रहा है. यहां पेट्रोल 118.34 रुपये और डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है.

विज्ञापन

आपके शहर में आज पेट्रोल डीजल का भाव
नोएडा / ग्रेटर नोएडा : 102.12 | 95.56
लखनऊ : 102.68 | 96.10
गुरुग्राम : 102.97 | 95.64
चेन्नई : 107.76 | 99.55
मुंबई : 111.21 | 97.83
बेंगलुरु : 111.68 | 99.56
जयपुर : 113.19 | 98.25
पटना : 113.37 | 99.36
कोलकाता : 113.51 | 99.82
हैदराबाद : 116.15 | 104.23

टैक्स तो घटा, फिर आम जनता को राहत क्यों नहीं?
वित्त मंत्रालय के जारी नई अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) और सेस में कटौती की है. यानी डीजल निर्यात पर टैक्स को 20 रुपये से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. वहीं ATF (हवाई ईंधन) निर्यात पर टैक्स 15 रुपये से घटाकर 10.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है यानी 4.5 की कटौती की गई है. पेट्रोल निर्यात पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसे बिना किसी बदलाव के 0.50 रुपये प्रति लीटर ही रखा गया है.

विज्ञापन

फिर आपकी जेब पर असर क्यों नहीं पड़ा?
यह टैक्स आम जनता के लिए नहीं, बल्कि उन भारतीय रिफाइनरीज और कंपनियों जैसे क‍ि रिलायंस, एस्सार आदि पर लागू होता है जो भारत में बना डीजल-एटीएफ विदेशों में बेचकर भारी मुनाफा कमाती हैं. सरकार ने साफ किया है कि घरेलू खपत के लिए बेचे जाने वाले ईंधन पर कोई शुल्क नहीं घटाया गया है. इसलिए पेट्रोल पंप पर रेट जस के तस बने रहेंगे.

विंडफॉल टैक्स होता क्या है?
जब पश्‍च‍िम एशिया या ग्लोबल मार्केट में युद्ध और तनाव के कारण कच्चे तेल के दाम अचानक बढ़ते हैं, तो निर्यातक कंपनियां विदेशी बाजारों में महंगा ईंधन बेचकर बेहिसाब मुनाफा (Windfall Profit) कमाती हैं. इसी मुनाफे में से हिस्सा लेने और देश के अंदर ईंधन की कमी न होने देने के लिए सरकार यह टैक्स लगाती है.

विज्ञापन

$100 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल
ग्लोबल मार्केट से आज सुबह थोड़ी राहत भरी खबर आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गया है. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) आज सुबह करीब $0.37 फिसलकर $97.66 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं WTI क्रूड (अमेरिकी कच्चा तेल) 49 सेंट गिरकर $89.93 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

1 अक्टूबर को आपकी कार या बाइक के फ्यूल बिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सरकार ने रिफाइनरीज के लिए एक्सपोर्ट टैक्स घटाकर उन्हें थोड़ी राहत दी है, लेकिन आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं. हां, अगर आप बाहर खाना खाने या ढाबे पर जाने के शौकीन हैं, तो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 71.50 रुपये तक महंगा होने से बाहर का खाना थोड़ा महंगा हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ