द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 मई, 2026 यानी कल रविवार को कर्मफल के स्वामी न्यायाधीश शनि रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. इस नक्षत्र में वे कुल 145 दिन रहेंगे और फिर 9 अक्टूबर, 2025 को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन केवल एक चाल बदलने वाल गोचर नहीं है, इससे बल्कि कई राशियों के लिए यह लाइफ का ‘गेम चेंजर मोमेंट’ साबित हो सकता है. रेवती नक्षत्र बुध के प्रभाव में आता है. इसमें शनि के गोचर से सोच में क्लैरिटी, फैसलों में स्मार्टनेस और काम करने के तरीके में जबरदस्त बदलाव होगा. यह समय केवल किस्मत का नहीं, बल्कि मेहनत को रिजल्ट में बदलने का है. इसका प्रभाव पूरे साल भर रहेगा. धन संकट दूर होंगे. रिश्तों में नई समझ बनेगी. रुके हुए काम अचानक रफ्तार पकड़ सकते हैं. यूं तो शनि के इस महागोचर का व्यापक प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह गोल्डन टाइम साबित हो सकता है.
वृषभ राशि (Taurus)
रेवती नक्षत्र में शनि का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए लाइफ में नई स्टेबिलिटी लेकर आ सकता है. आर्थिक मजबूती आएगी. इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं. 145 दिन के भीतर पुराने निवेश से भी फायदा मिलने के योग बन रहे हैं. पैसों को लेकर जो तंगी थी, वह खत्म होने लगेगी. जो काम बार-बार रुक रहे थे, उनमें प्रगति होगी. जॉब करने वालों के ऑफिस में उनकी मेहनत और डेडिकेशन की तारीफ होगी. बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट और नई डील फायदेमंद होगी. परिवार के प्रॉब्लम अब कम होने लगेगा. परिवार की छोटी-छोटी खुशियां भी आपको अंदर से मोटिवेट करेंगी. आने वाले महीनों में आपमें दान की प्रवृति बढ़ेगी, आप अधिक लोगों का भला कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन 4 राशियों का चुप रहना है ‘तूफान’ आने का संकेत, खतरनाक होती है इनकी खामोशी
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभकारी रहेगी. यह शनि की उच्च राशि है. आपके करियर, नेटवर्क और पर्सनल ग्रोथ में यह गोचर नई जान डालने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से प्रमोशन, नई नौकरी या बड़े मौके का इंतजार कर रहे लोगों को अब पॉजिटिव सिग्नल मिल सकते हैं. काम के प्रति आपका फोकस और पैशन से आपका प्रमोशन हो सकता है. सैलरी में भी वृद्धि के प्रबल योग है. जो लोग मीडिया, क्रिएटिव फील्ड, मार्केटिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित होगा. छोटी यात्राएं बड़े मौके में बदल सकती हैं. आप पहले से ज्यादा बैलेंस महसूस करेंगे. रिश्तों में क्लैरिटी आएगी और दिल की उलझनें धीरे-धीरे खत्म होंगी. आप समाज के वेलफेयर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो आपको संतुष्टि देगी.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन उन्हीं जीवन में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा. इनकम बढ़ने के प्रबल संकेत हैं. मानसिक दबाव, जिम्मेदारियों का बोझ या करियर की टेंशन दूर होंगी. रुके हुए काम दोबारा स्पीड पकड़ेंगे. करियर में आपके प्रयासों का शानदार रिजल्ट मिल सकता है. बिजनेस में नई प्लानिंग से नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे. आपकी विश्वसनीयता और अनुभव की वैल्यू बढ़ेगी. मेहनत का असर साफ दिखाई देने लगेगा. धन की आमद तेज होने से बैंक बैलेंस कई गुना बढ़ जाएगा. इसके साथ ही खर्चों पर कंट्रोल बनाना आसान होगा. परिवार में रिश्तों की गर्माहट लौट सकती है. आप अपने रिश्तेदारों की हर तरह से मदद करेंगे.
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: शाहरुख खान जैसी नाक है ‘किस्मत की चाबी’, दिलाती है अपार धन और शोहरत
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि शनि की मूल त्रिकोण राशि है. इस राशि के जातकों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर जीवन में पॉजिटिव बदलाव लेकर आ सकता है. ऑफिस का माहौल पहले से ज्यादा शांत और सपोर्टिव रहेगा. रिश्तों, परिवार और आर्थिक मामलों में हालात सुधरने लगेंगे.पैसों के मामले में भी धीरे-धीरे मजबूती बन जाएगी. नौकरी और बिजनेस दोनों में संतुलन बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. नई योजनाएं बनाने का यह शानदार समय है. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. यह गोचर आपको भीतर से मजबूत बनाएगा. आप अजनाने लोगों की मदद करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे.
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: राहु बदलेंगे चाल, बरसाएंगे इन 3 राशियों पर कृपा; अचानक बनाएंगे मालामाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines