Bigg Boss 20 में गुल्लू-यंग के बीच हुआ भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद! वीडियो वायरल

Bigg Boss 20: सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट प्रोमो में यंग डीएसए और गुल्लू के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

bigg boss 20 fight between yung gullu

'बिग बॉस 20' में भिड़े यंग डीएसए और गुल्लू (pic credit- screengrab)

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स से भरे सीन्स देखने को मिल रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट्स की दोस्ती में दरार देखने को मिल रही है. वहीं जो दुश्मन हैं उन लोगों की दोस्ती होती दिख रही है. इसी बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो जारी किया है. इसमें यंग डीएसए और गुल्लू के बीच भयंकर झगड़ा देखने को मिल रहा है. दोनों एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की भी करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर शो का ये लेटेस्ट प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. यंग और गुल्लू के फैंस इस लड़ाई में अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर लड़ाई किस मुद्दे पर हुई.

विज्ञापन

टास्क के दौरान छिड़ी जंग

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाए गए इस पूरे विवाद की शुरुआत एक टास्क के दौरान हुई. दरअसल बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी का एक टास्क दिया. इस टास्क के नियम के अनुसार सभी कंटेस्टेंट्स को एक अलग तरह के आकार के बोर्ड में फिट होना था. जो भी कंटेस्टेंट इस बोर्ड के अंदर नहीं रहता या फिर कोई दूसरा कंटेस्टेंट किसी को बाहर खींचकर निकाल देता है तो वो कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाएगा. इस दौरान स्काउट ओपी ने गुल्लू को आकार के बोर्ड से बाहर खींचकर निकाल दिया. जिसके बाद गुल्लू स्काउट पर पूरी तरह से भड़क गए. इस विवाद के बीच यंग डीएसए आ गए.

विज्ञापन

यंग और गुल्लू के बीच हुआ झगड़ा

गुल्लू और स्काउट के बीच आपस में बहस हो रही थी, तभी यंग वहां आए और गुल्लू पर तंज कसते हुए कहा, ‘बेल बुद्धि को बढ़िया खींचा.’ यंग के इस कमेंट से गुल्लू और ज्यादा भड़क गए, जिसके बाद यंग और गुल्लू में जबरदस्त बहसबाजी हो गई. बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि दोनों आपस में एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. दोनों के बीच इस दौरान हाथापाई भी देखने को मिल रही है. वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स गुल्लू और यंग को शांत करते नजर आए. हालांकि ये झगड़ा अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

घर में हुआ नॉमिनेशन

वहीं लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला. इस टास्क में 6 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं. इनमें स्काउट ओपी, आम्रपाली दुबे, लवप्रीत गिल, गुल्लू, कनिका मान और आसिफ खान का नाम शामिल है. इन कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर अपकमिंग वीकेंड का वार में खत्म हो सकता है. वहीं सलमान खान वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ