Numerology: किसी की जन्म तारीख के आधार पर उसका मूलांक पता कर सकते हैं. मूलांक से स्वामी ग्रह और उस व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति की जन्म 15 तारीख को हुआ है तो, उसका मूलांक 1 प्लस 5 यानी 6 होगा. इसी प्रकार सभी लोगों का मूलांक पता कर सकते हैं. मूलांक 1 और 5 वाले लोग सीखने में माहिर होते हैं. यह लोग नई स्किल सीखने में पीछे नहीं हटते है. लाइफ में रिस्क लेते हैं.
मूलांक 1 वाले लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं. मूलांक 1 वालों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है. यह लोग तेज दिमाग और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं.
मूलांक 1 वाले लोग करियर में बदलाव करते हैं. यह लोग कुछ नया सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. यह लोग करियर की बुलंदियों तक पहुंचते हैं. यह लोग करियर में सफल होते हैं और अपनी अलग पहचान बनाते हैं. यह लोग अक्सर कम उम्र में सफलता हासिल करते हैं. यह लोग काम के प्रति ईमानदार होते हैं.
मूलांक 5 वाले लोग
मूलांक 5 वालों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है. इन लोगों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह का प्रभाव इन लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है. बुध ग्रह को व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है. बुध के प्रभाव से यह लोग बुद्धिमान और समझदार होते हैं. कार्यस्थल पर ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. इन लोगों के काम की अक्सर तारीफ होती है.
नई चीजों को सीखने और नए काम करने में मूलांक 5 वाले लोग हमेशा आगे रहते हैं. मीडिया, फ्रीलांस और सेल्स जैसे प्रोफेशन में अच्छा नाम कमाते हैं. यह लोग नया काम सीखने के बाद नया करियर अपनाना पसंद करते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.