Aaj Ka Rashifal: आज आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 26 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 26 अक्टूबर 2026 सोमवार को आश्विन माह की पूर्णिमा है. आज वाल्मीकी जयंती है. ग्रहों के प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

RASHIFAL.jpg_422d1e

कर्क राशि वाले सेहत का ध्यान रखें और सिंह राशि के लोगों को लाभ हो सकता है. (Photo Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 26 October 2026: आज 26 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है. पूर्णिमा का समापन सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद प्रतिपदा का आरंभ होगा. आश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेगा. वज्र और सिद्धि योग बन रहा है. इसके साथ ही बव, बालव और कौलव करण रहने वाला है. आज वाल्मीकि जयंती और मीराबाई जयंती है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 26 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा. व्यापार और व्यवसाय में सफलता के योग हैं. आय में भी वृद्धि होगी. आमोद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी. वाहन सुख भी मिलेगा. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं.

वृषभ राशि

विज्ञापन

व्यापार को विकसित करने की ओर आप अधिक ध्यान देंगे. व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा. व्यावसायिक कार्य के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. पिता और बड़ों से लाभ की आशा रहेगी.

मिथुन राशि

विज्ञापन

खान-पान में अपना विशेष ध्यान रखें. नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था से उभर पाएंगे. आकस्मिक प्रवास का योग है. लेखन या साहित्यिक विषयों में रुचि रहेगी. करोबार में उन्नति के लिए नई योजना लाएंगे.

कर्क राशि

विज्ञापन

किसी के साथ आप भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं. आमोद-प्रमोद से मन प्रफुल्लित रहेगा. मित्रों के साथ मनोरंजन का आनंद दो गुना हो सकता है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि संभव है.

सिंह राशि

विज्ञापन

आज व्यावसायिक लाभ होगा. धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं. ब्याज, दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि होने की संभावना है. आर्थिक रूप से लाभ मिलने से आर्थिक कष्ट दूर होगा. अच्छे वस्त्र और खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की कार्यालय मे सहकर्मियों से नोक झोंक संभव है.

कन्या राशि

विज्ञापन

वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी. कला के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी. व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा. व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा. रियल एस्टेट संबंधित दस्तावेजों में सावधानी बरतें. माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाप होगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

व्यापार के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा. संपत्ति से जुडे़ हुए कार्यों में लाभ मिलेगा. भाई-बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा. सायंकाल में शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

अपनी वाणी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को आप टाल सकेंगे. धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी. विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी. मध्याह्न के बाद चिंताओं का निवारण होगा. मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा.

विज्ञापन

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा. आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा. गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा. पति पत्नी में विशेष टकराव की स्थिति बन सकती है. आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी. कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा. धन खर्च पर नियंत्रण रखें.

विज्ञापन

कुंभ राशि

मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा. धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी. आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा.

विज्ञापन

मीन राशि

शेयर-सट्टे में निवेश करते समय समझदारी से काम लें. विवाह के योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है. व्यावसायिक क्षेत्रों में लाभ होगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. किसी मनोरम स्थल पर प्रवास हो सकता है. मित्रों से आपको लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ