Aaj Ka Rashifal 23 October 2026: आज 23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. दोपहर 2 बजकर 35 मिनट के बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी. शाम को प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि होने के कारण आज ही प्रदोष व्रत रखा जाएगा. आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रात को 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा. ध्रुव और व्याघात योग प्रभावी रहेगा. बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. प्रदोष व्रत पर सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 23 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज कार्यों में रुकावट आ सकती है. कार्यस्थल पर मशीनों की खराबी आपको परेशान कर सकती है. संतान के विवाह प्रस्ताव भी आज आयेंगे. अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.
वृषभ राशि
व्यापार विस्तार करने के लिए आपको कर्ज की जरूरत होगी. भूमि-भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं. संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा. कार्य के प्रति समर्पित रहें, आपको निश्चित लाभ होगा.
मिथुन राशि
दुख का चिंतन न करना ही उसकी औषधी है. जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें. आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. पिता से तालमेल में कमी रहेगी.
कर्क राशि
आज जमीन-जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है. आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले भी ले सकते हैं. पैसों का लेन-देन सावधानी से करें. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे.
सिंह राशि
आज शासन प्रशासन की अड़चनें आ सकती है. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें. आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आज वाहन सुख संभव है. जीवनसाथी के साथ आपका अधिकतम समय व्यतीत होगा.
कन्या राशि
आज आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. बात को न सुने जाने पर किसी से नाराज भी रहेंगे. कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं इसलिए सतर्क रहें. माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है अतएव उनसे बहस न करें.
तुला राशि
पूर्व में लिया गया निर्णय बदलना पड़ सकता है. संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे. राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे. आकस्मिक लाभ संभव है.
वृश्चिक राशि
कई दिनों से मकान बनाने का सोच रहे हैं, आज आपका सपना पूरा हो सकता है. झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं. सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना आपके लिए हितकर रहेगा.
धनु राशि
आज नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी. अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे. अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा. निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें. आज आप कर्मचारियों से परेशान रहेंगे.
मकर राशि
जमीन जायदाद को लेकर अनावश्यक का विवाद हो सकता है. विरोधी सक्रिय होंगे. समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते हैं. कोई पुराना रोग उभर सकता है. दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा.
कुंभ राशि
अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी. मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. घर परिवार में शांति हो इसके लिए हनुमान जी की आराधना करें, आपको चमत्कारिक लाभ होगा.
मीन राशि
आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है तो सतर्कता से काम करें. कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें. अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं. जुकाम से परेशान रह सकते हैं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.