Aaj Ka Rashifal 29 October 2026: आज 29 अक्टूबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज चतुर्थी तिथि का समापन रात को 10 बजकर 09 मिनट पर होगा. आज करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है. इसके साथ ही आज रोहिणी व्रत और वक्रतुण्ड संकष्टी व्रत है. आज रोहिणी नक्षत्र सुबह 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. आज करवा चौथ का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 29 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
आज आप धैर्य रखें जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. किसी कानूनी दांवपेंच में उलझ सकते है. मामूली बात पर विवाद संभव है. भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आज अपने जीवन संगिनी को लाल रंग साड़ी गिफ्ट करें.
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा. हवाई यात्रा के योग बन रहे है. परमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे. जीवन साथी को चांदी की कोई वस्तु भेंट करना शुभ रहेगा.
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है. एक समय पर एक ही काम करें. अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा. आज कोई आप विद्युत उपकारण खरीद सकते है.
आपके ग्रह अनुकूल है, आज के दिन आप के कार्यो में गती आएगी. मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. समय रहते जरूरी कार्यपूर्ण करें. चांदी की पायल अपनी पत्नी को अवश्य खरीदें.
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुवा भी है. स्वास्थ पर धन खर्च होगा. पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा. अर्धांगिनी गुस्सा न हो इस बात का ध्यान रहे. कोई सोने का सामान अपने साथी को उपहार स्वरूप भेंट करें.
कानूनी अड़चनें आ सकती है. किसी बात से बैचैन रहेंगे. तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे. विदेश जाने के योग हैं. नया व्यापार शुरू कर सकते हैं. जीवन साथी से अनबन हो सकती है. अपनी धर्मपत्नी को कोई वस्त्र भेंट करें.
जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें. कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं. किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है. आज जीवन साथी को कॉस्मेटिक का कोई सामान उपहार स्वरूप भेंट कर सकते है.
चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा. व्यर्थ सोचना बंद करें. आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे. आप के शत्रु नुकसान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहें. किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं. अपनी पत्नी को सोने की अंगूठी गिफ्ट कर सकते हैं.
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है. स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है. मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा. उपहार मिल सकते हैं, लोगों से संपर्क बढ़ेगा. वाहन सुख संभव है. अपनी अर्धांगिनी को पीली साड़ी अवश्य दें.
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे. पारिवार में आई समस्या का निदान होगा. रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर खुशनुमा माहोल रहेगा. बेवजह पत्नी से अनबन न करें उसको चांदी कोई आइटम दे सकते हैं.
किसी अनजान पर भरोसा न करें. आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे. खान-पान पर नियंत्रण रखें. अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा. किसी से अकारण विवाद हो सकता है. अपनी पत्नी को कोई सुहाग का सामान दे सकते हैं.
व्यपारिक उन्नति के अवसर हैं. कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे. बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें. अपने जीवन साथी को आज शाम को कही घुमाने अवश्य ले जायें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.