Rahu Gochar: राहु बदलेंगे चाल, बरसाएंगे इन 3 राशियों पर कृपा; अचानक बनाएंगे मालामाल

Rahu Gochar: 31 मई 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे. राहु की बदली चाल 64 दिनों तक 3 राशियों पर धन और सफलता की बारिश करा सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Rahu-Gochar

Rahu Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 मई, 2026 को राहु अपनी चाल बदल रहे हैं. पंचाग के अनुसार, इस तारीख को राहु, शतभिषा नक्षत्र के द्वितीय पद से प्रथम पद में प्रवेश करेंगे. वे इस नक्षत्र पद में 2 अगस्त, 2026 तक विराजमान रहेंगे और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में 64 दिन तक विराजमान रहेंगे और सभी राशियों को व्यापक रूप से प्रभावित करेंगे, लेकिन राहु की यह बदली चाल 3 राशियों के जातकों को मालामाल बना सकती है. राहु की कृपा से इन जातकों को अचानक धन-दौलत और बड़ी सफलता मिल सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का यह गोचर शुभ रहेगा. उनके भाग्य को मजबूती मिलेगी. नौकरी में तरक्की हो सकती है. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. आपकी इनकम बढ़ने के प्रबल योग बन रहे हैं. जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उनका मुनाफा बढ़ सकता है. अचानक कोई बड़ी डील फाइनल होने से कारोबार में एक नई जान आ सकती है. आपके कान्टैक्ट आपके रुके काम को सफल बनाने मददगार हो सकते हैं. स्टूडेंट जातकों को किसी सीनियर से मदद मिलेगी और उनका प्रोजेक्ट पूरा होगा. आपके घरेलु संबंध बेहतर रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

तुला राशि (Libra)

जब राहु अपनी चाल बदलेंगे, तब तुला राशि के जातकों के लिए बहुत अनुकूल माहौल बन सकता है. करियर में आगे बढ़ने में सफलता मिल सकती है. जिससे आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने के योग हैं. इससे आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. नौकरीपेशा लोगों को किसी नए काम में लगाया जा सकता हैं, जो बड़ा लाभ देगी. व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. आपकी सामाजिक छवि मजबूत होगी. लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा. अचानक धन लाभ या किसी संपत्ति से फायदा हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

राहु का नक्षत्र पद परिवर्तन एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जो कुंभ राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकती है. इन राशियों के जातकों को अचानक लाभ हो सकता है. बहुत समय से प्रतीक्षित कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा जातकों की मेहनत से उनके अधिकारी आपसे इंप्रेस हो सकते हैं. व्यापार करने वालों को कोई बड़ी ऑनलाइन डील मिल सकती है, जिससे अच्छा मुनाफा हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक होगी. परिवार में माहौल सुखद रहेगा. स्टूडेंट जातकों का किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ