Samudrik Shastra: शाहरुख खान जैसी नाक है 'किस्मत की चाबी', दिलाती है अपार धन और शोहरत

Samudrik Shastra: शाहरुख खान को कभी उनकी नाक और बोलने के अंदाज पर ताने मिले थे,लेकिन हेमा मालिनी ने उनकी ‘एरिस्टोक्रैटिक नाक’ को काफी खास बताया था. सामुद्रिक शास्त्र मानता है कि ऐसी नाक वाले लोगों को धन, शोहरत और सफलता जल्दी मिलती है.

Samudrik-Shastra

Samudrik Shastra: क्या आप जानते हैं, फिल्मों में आने से पहले शाहरुख खान को उनकी नाक को लेकर काफी ताने सुनने भी पड़े थे. उनके बोलने के लहजे को लेकर भी काफी कुछ कहा गया था कि वे बहुत फास्ट बोलते हैं, जबकि फिल्म में ये चलता ही नहीं हैं. यहां बात नाक की हो रही है, जिसके बारे में सामुद्रिक शास्त्र की मान्यता है कि ऐसी नाक वाले लोग काफी भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोगों को उनकी संघर्ष का रिजल्ट जल्दी ही सफलता, शोहरत, प्रशंसा और धन के रूप में मिलती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एरिस्टोक्रैटिक नाक

फिल्मी दुनिया में यह बात बहुत से लोग जानते हैं कि शाहरुख खान को उनकी पहली फिल्म ‘दिल आशना है’, उनकी नाक की वजह से मिली थी. कहते हैं, इस फिल्म की डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हेमा मालिनी से फिल्म के सिलसिले में जब शाहरुख मिले, तो हेमा जी ने कहा था- ‘तुम्हारी नाक बहुत खास है, मुझे बहुत पसंद आई.’ बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि शाहरुख जैसे नाक एरिस्टोक्रैट लोगों की होती है. ऐसे लोग काफी नफासत वाले होते हैं. आइए जानते हैं, इस बारे में भारत की प्राचीन विद्या सामुद्रिक शास्त्र की क्या मान्यताएं हैं?

यश और धन

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शाहरुख खान जैसी नाक अपार यश और धन का सूचक है. ऐसी नाक वाले लोग काफी एम्बिसियस यानी महत्वाकांक्षी होते हैं. अक्सर ऐसे लोग बिजनेस, विदेश सेवा और कला के क्षेत्र में बहुत शोहरत और धन पाते हैं.’

विज्ञापन

शक्ति और अधिकार

शाहरुख खान जैसी नाक लोगों को भीड़ से अलग बनाती है. ऐसे नाक वाले लोग प्रायः सत्ता, हाई रैंक और कॉन्फिडेंस के प्रतीक होते हैं. ये लोग अक्सर दृढ़निश्चयी होते हैं. इन्हें लोगों का समर्थन बहुत जल्द मिल जाता है.

विज्ञापन

आकर्षण और व्यक्तित्व

ऐसी नाक वाले लोग काफी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के होते हैं. इनका मिजाज खुशनुमा होता है. अपनी बातों, अदाओं और कामों से दूसरों को जल्दी इम्प्रेस कर लेते हैं. इनकी नाक इनके लिए भाग्यशाली ‘लकी चार्म’ के रूप में काम करता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ