Stock Market Today: अमेरिकी फेड के एक फैसले से पलटी शेयर बाजार की चाल, सेंसेक्स 600 अंक उछला, इन शेयरों ने मचाया गदर

US Fed impact on stock market: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें स्थिर रखने और कच्चे तेल की कीमतें गिरने से भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई है. सेंसेक्स 600 अंक उछलकर 73,862 पर पहुंचा. जानिए पूरी रिपोर्ट.

US Fed interest rates unchanged stock market rally Sensex Nifty jump Adani Ports Paytm top gainers details in Hindi.

आज शेयर बाजार में खुशहाली का माहौल द‍िखा. (Photo - AI)

भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार के दौरान अचानक से ऐसा जबरदस्त भूचाल आया कि निवेशकों के चेहरे खिल उठे. शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार में ऐसी तूफानी तेजी आई कि देखते ही देखते सेंसेक्स 600 से अधिक अंकों की छलांग लगा गया, वहीं निफ्टी ने भी 150 अंकों से ज्यादा की जोरदार बढ़त बना ली. शेयर बाजार में आई इस अचानक रफ्तार और हर तरफ मचे गदर के पीछे अमेरिका से आया एक बहुत बड़ा फैसला और ग्लोबल मार्केट के कई पॉजिटिव संकेत हैं.

विज्ञापन

जान‍िये बाजार में अचानक यह तेजी क्यों आई, किन शेयरों ने सबसे ज्यादा गदर मचाया और इसके पीछे की 3 मुख्य वजहें क्या हैं.

विज्ञापन

कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल?

कारोबार की शुरुआत में बाजार सुस्त था और दोनों इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुए थे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स पिछले बंद 73,246 के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 73,268 पर खुला था. लेकिन घंटेभर के भीतर ही खेल पूरी तरह पलट गया और सेंसेक्स रॉकेट की रफ्तार पकड़ते हुए 73,862 के ऊपरी स्तर पर जा पहुंचा. ठीक इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी पिछले बंद 22,690 से छलांग लगाकर 22,874 के लेवल पर ट्रेड करने लगा.

किन शेयरों ने मचाया सबसे ज्यादा गदर?
बाजार की इस जबरदस्त रैली में दिग्गज और चुनिंदा शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया:

विज्ञापन

लार्जकैप शेयर : अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) में 4.10%, पावर ग्रिड (Power Grid) में 4.05%, कोटक बैंक (Kotak Bank) में 3.10%, आईटीसी (ITC) में 2.50%, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 2.10% और जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के शेयरों में 4.10% तक की जोरदार तेजी देखने को मिली.

मिडकैप शेयर : अपोलोपाइप्स (Apl Apollo) में 3%, पेटीएम (Paytm) में 2.90% और नायका (Nykaa) में 2% की उछाल दर्ज की गई.

विज्ञापन

स्मॉलकैप शेयर : यहां अकुटास (Acutaas) में 6.50%, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग (GESHIP) में 5%, मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram) में 4.50% और सिटी यूनियन बैंक (CUB) के शेयरों में 4.20% की तेजी रही.

शेयर बाजार में अचानक आई इस तूफानी तेजी के 3 बड़े कारण
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सेंसेक्स और निफ्टी में आई इस तेजी के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़ी वजहें हैं:

विज्ञापन

US Fed का बड़ा फैसला (ब्याज दरों में स्थिरता): अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) ने बुधवार को अपनी मौद्रिक नीति में बड़ा ऐलान करते हुए नीतिगत ब्याज दरों (Policy Rates) में कोई बदलाव नहीं किया है. यूएस फेड ने ब्याज दरों को 3.75% से 4% के दायरे में स्थिर रखा है, जिससे ग्लोबल मार्केट को बड़ी राहत मिली है.

कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट: ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) की कीमतें गिरकर 113 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं. तेल सस्ता होने से भारत जैसे आयातक देशों की इकोनॉमी पर दबाव कम होता है, जो बाजार के लिए बहुत पॉजिटिव संकेत है.

विज्ञापन

विदेशी निवेशकों (FPIs) की वापसी: घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPIs) का सेंटीमेंट सुधरा है. बीते कारोबारी सत्र में FPIs ने भारतीय बाजार में करीब 900 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की, जिससे मार्केट में निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ