IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास, चौथे T20I में कर सकते हैं कमबैक

Ishan Kishan Started Practice: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में ईशान किशन को चोट आई. इसी वजह से वह दूसरे और तीसरे मैच का हिस्सा नहीं बन पाए. अब किशन ने वापसी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और चौथे T20I में उनका कमबैक हो सकता है.

ishan kishan might return

ईशान किशन चौथे T20I मैच में वापसी कर सकते हैं (Image: ANI)

Ishan Kishan Started Practice: ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी. इसी वजह से वह दूसरे T20I से बाहर हो गए थे. बाद में BCCI ने बताया कि किशन पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं और तीसरा T20I भी नहीं खेलेंगे. ईशान भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा हैं और कुछ दिनों पहले तक वह ICC T20I रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज थे. हर कोई किशन को दोबारा भारतीय टीम की जर्सी में खेलते देखना चाहता है. अब टीम इंडिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है.

विज्ञापन

ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास

ईशान किशन को चोट से रिकवर होने में निर्धारित समय से ज्यादा लगा. उन्हें लो ग्रेड स्ट्रेन था, जो शायद अब ठीक हो गया है. चौथे T20I का आयोजन 30 अक्टूबर यानी कल ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगा. इस मैच से पहले किशन को पर्याप्त समय मिल गया है और अब उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है. हाल ही में ईशान किशन अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. उन्होंने नेट्स में जमकर पसीना बहाया और बड़े-बड़े शॉट्स खेले. यह संकेत है कि ईशान किशन का चौथे T20I मैच में कमबैक हो सकता है.

विज्ञापन

ईशान की वापसी हुई, तो कौन बैठेगा बाहर?

ईशान किशन टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज हैं और फिट होते ही उनकी टीम में जगह बनेगी. ऐसे में टॉप ऑर्डर में किसी एक बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ सकता है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भारतीय T20I टीम के प्रमुख ओपनर हैं. ईशान की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला था. अब अगर ईशान फिट हो गए हैं, तो वैभव को बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. इसी वजह से अगर टीम मैनेजमेंट चाहे, तो अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से किसी एक को आराम दे सकता है. दोनों ही काफी समय से खेल रहे हैं और वर्कलोड को देखते हुए किसी को बाहर बैठाया जा सकता है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथ में आखिरी फैसला होगा.

ईशान किशन 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. किशन ने 35 मैचों में हिस्सा लिया है और 1159 रन बनाए हैं. ईशान का औसत 36.71 का रहा है और उन्होंने 171.44 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. ईशान ने इस साल 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं. वह बेहतरीन फॉर्म में हैं और उनकी वापसी टीम इंडिया को मजबूती प्रदान करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ