Chandra Dev Ki Aarti: करवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि और मंत्र

Chandra Dev Ki Aarti: करवा चौथ पर रात को चंद्रमा की पूजा करने का विधान है. चंद्रमा के दर्शन करने और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है. चंद्र देव की पूजा के साथ ही आरती करनी चाहिए.

CHANDRA DEV.jpg

करवा चौथ व्रत पर आप चंद्र देव की आरती अवश्य करें. (Photo Credit - AI)

Karwa Chauth 2026 Today: आज करवा चौथ पर शाम के समय चंद्र देव के दर्शन करने और अर्घ्य देने के साथ ही आरती अवश्य करें. बता दें कि, करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं. यह दिन शादीशुदा लोगों के लिए बेहद खास है. चंद्रमा की आरती के लिरिक्स आप यहां पढ़ सकते हैं. चंद्रमा की आरती करने की सही विधि और मंत्रों के बारे में आप यहां जान सकते हैं.

विज्ञापन

चंद्र देव की आरती (Chandra Dev Ki Aarti)

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।
दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी।।
रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी।
दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…
जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे।
सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…
योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा।।

विज्ञापन

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…
वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी।
प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…
शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी।
धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा…
विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी।
सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें।

विज्ञापन

चंद्र देव पूजा विधि

करवा चौथ की पूजा के समय शाम को चंद्रमा के दर्शन करें. इसके बाद करवा में जल लेकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. छलनी से चंद्रमा के दर्शन करें और इसेक बाद इसी छलनी से पति को देखें. आप चंद्रमा को अर्घ्य देने के दौरान चंद्रमा के मंत्रों का जाप अवश्य करें.

चंद्र देव के मंत्र

ॐ चंद्राय नमः
ॐ सोमाय नमः

विज्ञापन

आपको चंद्र देव की पूजा करने और अर्घ्य देने के समय इन मंत्रों का जाप अवश्य करने चाहिए. ऐसा करने से चंद्र देव को प्रसन्न कर सकते हैं. करवा चौथ पर करवा माता और चंद्रमा की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और परिवार में खुशियों का आशीर्वाद मिलता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ