IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच फिलहाल 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इसके खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज भी होनी है. जिसका पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाने वाला है. इस सीरीज के लिए अब भारतीय खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड पहुंचना शुरू कर दिया है. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अब वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंच गए हैं. जल्द ही टीम इंडिया के दिग्गज रोहित वनडे सीरीज की तैयारी शुरू करने वाले हैं.
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंचे रोहित शर्मा
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा मैदान पर नहीं नजर आए हैं. जिसके कारण ही फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है. रोहित शर्मा लंबे समय के बाद मैदान पर नजर आने वाले हैं. 29 अक्टूबर को रोहित न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं. जहां पर वो पहुंचने के बाद रास्तों में घूमते हुए भी नजर आए. रोहित शर्मा 30 अक्टूबर से मैदान पर अभ्यास करते हुए नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया के दूसरे दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी आज न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं.
रोहित शर्मा के अलावा कई खिलाड़ी पहले ही न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. जिसमें से कुछ खिलाड़ी टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी इंडिया ए के लिए भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही पूरी टीम एक साथ नहीं जाकर खिलाड़ी अलग-अलग न्यूजीलैंड पहुंच रहे हैं. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने वनडे सीरीज की तैयारी न्यूजीलैंड में शुरू भी कर दी है. दोनों बहुत पहले ही न्यूजीलैंड में वनडे और टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए पहुंच गए थे.
पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गूरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.