Diwali Decoration Ideas: पुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक

Homemade Toran Kaise Banaye: दिवाली पर घर को सजाने के लिए हमेशा महंगी चीजें खरीदना जरूरी नहीं है. आप अलमारी में रखी पुरानी साड़ी और सूट की कतरनों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Homemade Toran Kaise Banaye

पुराने कपड़ों की मदद से घर पर आसानी से तोरण तैयार कर सकते हैं. Image Credit- AI

दिवाली का त्योहार आते ही हर कोई अपने घर को सजाने-संवारने की तैयारी में लग जाता है. घर की सफाई से लेकर रंगोली बनाने और दरवाजे को सजाने तक, हर छोटी-बड़ी चीज त्योहार की रौनक बढ़ा देती है. खासतौर पर दरवाजे पर लगा सुंदर तोरण घर की डेकोरेशन में चार चांद लगा देता है. अगर आप इस दिवाली कुछ अलग और बजट फ्रेंडली डेकोरेशन करना चाहते हैं तो पुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से खूबसूरत तोरण बना सकते हैं. इससे न सिर्फ दरवाजे को अच्छा लुक मिलेगा, बल्कि दिवाली की डेकोरेशन भी सस्ते में निपट जाएगी. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप घर पर तोरण तैयार कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने कपड़ों से तोरण कैसे बनाएं? | How to Make Old Clothes Toran For Diwali Decoration 

रंग-बिरंगी कपड़ों की कतरनों से बनाएं तोरण

अगर आपके घर में पुरानी साड़ियों या सूट के कपड़े रखे हैं तो उन्हें फेंकने के बजाय तोरण बनाने के लिए इस्तेमाल करें. आप लाल, हरा, सफेद या फिर गुलाबी रंग के अलग-अलग कपड़ों का इस्तेमाल करें. इससे न सिर्फ आपको अलग-अलग रंग की पट्टियां चाहिए होगी, बल्कि छोटी-छोटी पट्टियां काटनी होगी और एक मजबूत धागे या रस्सी पर बांधना होगा. अगर आप चाहें तो कपड़ों को फूल, पत्तियों या त्रिकोण के शेप में काटकर भी लगा सकते हैं. 

गोटा-पट्टी से दें ट्रेडिशनल लुक

पुरानी साड़ियों पर लगी गोटा-पट्टी, लेस और सुनहरी किनारी का इस्तेमाल करके आप तोरण को शाही लुक दे सकते हैं. कपड़े की पट्टियों को अपनी पसंद का कोई शेप दें और इसे काटकर किनारों पर गोटा-पट्टी लगाएं. इसके बाद, इन्हें एक कपड़े की पट्टी या मोटे धागे पर सिल दें. यह तोरण दिवाली के साथ-साथ करवा चौथ और त्योहारों पर भी घर की डेकोरेशन में काम आ सकता है. 

विज्ञापन

फूलों के डिजाइन वाला तोरण करें तैयार 

आप पुराने कपड़ों की मदद से फूलों या फिर पट्टी वाला तोरण तैयार कर सकते हैं. यह तोरण दिखने में न सिर्फ अच्छा लगता है, बल्कि घर को सुंदर लुक भी देता है. फूल बनाने के लिए आपको कपड़े की लंबी पट्टी काटनी होगी. फिर कपड़े को फोल्ड करते हुए फूलों बनाएं और बीच में स्टोन लगाकर इस्तेमाल करें. 

मोती और घंटियों से बढ़ाएं खूबसूरती

अगर आप तोरण को थोड़ा हैवी बनाना चाहते हैं तो उसमें मोती, छोटी घंटियां, रंगीन लटकन और शीशे जोड़ सकते हैं. पुरानी साड़ी के बॉर्डर को आधार बनाकर उस पर कपड़े के फूल और सजावटी लटकन लगाएं. नीचे की तरफ छोटी घंटियां लगाने से तोरण को पारंपरिक लुक मिलेगा. 

विज्ञापन

तोरण बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • तोरण बनाने के लिए ऐसे कपड़े चुनें जिनके रंग एक-दूसरे के साथ अच्छे लगें. लाल, पीला, हरा और सुनहरा रंग त्योहारों के लिए अच्छे ऑप्शन हैं. 
  • इस्तेमाल करने से पहले पुराने कपड़ों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और तोरण को बनाने के लिए मजबूत धागे, रस्सी या कपड़े की पट्टी का इस्तेमाल करें.
  • मोती, लेस और घंटियों का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें, ताकि तोरण ज्यादा भारी न हो. 
  • दरवाजे पर तोरण लगाने से पहले सही नाप जरूर लें और तोरण को नाप से थोड़ा बड़ा रखें, ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी न हो.
  • तोरण के कई तरह के डिजाइन मार्केट में मौजूद हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से तोरण का साइज और डिजाइन सेलेक्ट करें.

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बालों से झड़ने लगी है रूसी? इन आसान तरीकों से कम हो सकती हैं डैंड्रफ की समस्या

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ