Sunil Sharma
Read More
Shani Gochar: ग्रहों में न्यायाधिपति और अच्छे-बुरे कर्मो के अनुसार फल देने वाले शनि को ग्रह होने के बावजूद देवता का दर्जा प्राप्त है। ऐसे शनिदेव 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव होगा। आइए जानते हैं विस्तार से-
आपकी कुंडली के एकादश लाभ भाव में शनि का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। सभी योजनायें पूरी होंगी। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। प्रतियोगी स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत बढ़िया होगा। प्रेम संबंध कमजोर हो सकते हैं।
मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शनि के राशि परिवर्तन (Shani Gochar) के चलते माता-पिता की सेहत से चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। टेंडर और निवेश के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा कार्य करने की योजना है तो शुरू कर सकते हैं। ग्रह गोचर आपके हित में है।
वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके कार्य की गति धीमी होगी लेकिन सफलता मिलेगी। प्रतीक्षित परिणाम सकारात्मक होगा। नौकरी में समय अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इस दौरान आपका स्वास्थ्य सबसे अधिक प्रभावित होगी। पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव भी रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी बाधाएं रहेंगी। शनि के राशि परिवर्तन (Shani Gochar) के कारण आर्थिक मामलों में दिक्कतें हो सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शनि गोचर के प्रभाव से आपको अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखी होगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय उपयुक्त है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आयेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी आ सकती है।
कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2023 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।