Zodiac Personality Traits: 'ओवर-थिंकिंग' के किंग हैं ये 3 राशियां, रात को 2 बजे सोचती हैं '5 साल पहले उसने मुझे ऐसा क्यों कहा था?'

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वभाव अलग होता है. कुछ लोग ओवर-थिंकिंग के किंग होते हैं, जो छोटी-छोटी बातों का पोस्टमॉर्टम करके खुद अपनी रातों की नींद खराब कर लेते हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जो विचारों के जाल में उलझ जाती हैं?

Zodiac-Personality-Traits-overthinking

ज्योतिष के अनुसार 3 राशियां बीती बातों का पोस्टमॉर्टम कर अपनी नींद खराब करती हैं. (Photo Credit: AI/News24)

विज्ञापन

Zodiac Personality Traits: एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, हर व्यक्ति की सोच, व्यवहार और क्रियाविधि अलग-अलग होती है, जो राशियों, ग्रहों और नक्षत्रों के ज्योतिषीय योग-संयोग पर आधारित होता है. जीवन में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो ‘ठीक है, जो हुआ सो हुआ’ कहकर आगे बढ़ जाते हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जिनके लगता है बीता हुआ समय अभी खत्म ही नहीं हुआ हो. ये ओवर थिंकिंग के किंग होते हैं, जो छोटी-छोटी बात की ऐसी ‘पोस्टमॉर्टम’ करते हैं कि खुद अपनी नींद खराब कर लेते हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और ऐसा क्यों है?

कन्या राशि – परफेक्शन के दीवाने

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि के लोग परफेक्शन के दीवाने होते हैं। ये लोग सटीकता से काम करते हैं. कुछ भी गलत होने पर ये उसके पीछे की क्यों और कैसे को ढूंढने लगते हैं. यदि किसी ने कुछ कह दिया तो माशा अल्लाह, ये बात की तह में घुस जाते हैं और रिव्यू करने लग जाते हैं. दरअसल, ये लोग रात में सोने से पहले पूरे दिन का और सालों पुरानों बातों में क्या, क्यों, कैसे खोजने लगते हैं?

विज्ञापन

वृश्चिक राशि – गहरी सोच वाले लोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोग खोजी किस्म के होते हैं, जो बातों को भूलते नहीं और उसकी गहराई में जाते हैं. दरअसल, ये वही लोग हैं, जो बातों और कामों के छिपे हुए अर्थ भी निकालते हैं. लेकिन, इनकी परेशानी ये है कि ये अपनी बातें जल्दी किसी को शेयर नहीं करते हैं, खुद अंदर ही अंदर घुट कर परेशां होते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि – पुरानी यादों के यात्री

मीन राशिचक्र की 12वीं और अंतिम राशि है। यह जल तत्व की राशि है, जो अत्यधिक संवेदनशील और इमैजिनेशन के धनी होते हैं. अपनी कल्पनाशीलता में ये लोग अक्सर एक वर्चुअल दुनिया ही बना लेते हैं. यदि किसी की कही बात इन्हें चुभ जाती है, तो वे उसे सोच और याद कर आज भी उतने ही दुखी होते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ