Numerology Personality Traits: यह आपने भी देखा और महसूस किया होगा कि कुछ लोग या खुद आप भी बिना ज्यादा मेहनत किए ही दूसरों से आगे निकल जाते हैं. ऐसा लगता मानो भाग्य खुद इनका साथ दे रहा है. दरअसल इन्हें ही किस्मत के धनी लोग कहा गया है. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोगों को ऐसा किस्मत विरासत में मिला होता है, जो अपनी बुद्धि-विवेक का सही उपयोग करके कम मेहनत और कम समय में बड़ी सफलता पाते हैं. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं?
मूलांक 5 – स्मार्ट वर्क के धनी
आज ही नहीं पहले के जमाने में भी ‘स्मार्ट वर्क और शॉर्टकट के धनी’ लोगों को सफलता आसानी से मिल जाती थी. ये लोग बुध के प्रभाव वाले मूलांक 5 से संबंधित हैं, जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख हो हुआ होता है. इनकी सबसे बड़ी खासियत है, तेज दिमाग के साथ बातचीत में धनी होना. ये लोग मुश्किल परिस्थिति में भी नया रास्ता जल्दी ढूंढ़ लेते हैं. विशेषकर कारोबार में ये लोग कम समय में बड़ा मुनाफा अर्जित करते हैं.
यह भी पढ़ें: Zodiac Money Habits: खर्चीली या कंजूस? कौन-सी राशियां उड़ाती हैं पैसा, कौन करती हैं बचत, जानें ज्योतिष मनी सीक्रेट
मूलांक 6 – आकर्षण का जादू
कुछ लोग अपनी शानदार पर्सनालिटी और बातों के जादू से किसी का भी मन मोह लेते हैं और स्थायी छाप छोड़ देते हैं. ये लोग शुक्र से प्रभावित मूलांक 6 के लोग होते हैं, जिनकी पैदाइश किसी भी महीने की 6, 15 और 24 को हुई होती है. इन लोगों को जीवन में धन, वैभव, सुख-सुविधाएं बिना ज्यादा संघर्ष के मिल जाती है. इनके व्यक्तित्व के जादू से बंधे लोग इनके पास मंडराते रहते हैं, जिनके माध्यम से इनका कोई काम अटकता नहीं है.
यह भी पढ़ें: Sibling’s Rivalry: बड़े भाई या छोटी बहन से अनबन के जिम्मेदार हैं कुंडली के ये भाव और ग्रह, जानें ज्योतिष सीक्रेट
क्यों किस्मत देती है साथ?
अंक ज्योतिष के एक्सपर्ट के मुताबिक, ये दोनों मूलांक वाले लोग ज्यादा मेहनत नहीं करते हैं, बल्कि स्मार्ट मेहनत करते हैं. यही इनकी सफलता का असली राज है. दरअसल ये लोग भाग्यशाली अवश्य हैं, लेकिन असल में उनकी सबसे बड़ी विशेषता है- अपनी क्षमता, शक्ति और योग्यता को पहचानना और उसे सही रूप में इस्तेमाल करना. मूलांक 5 वाले लोग अपनी बुद्धि और मूलांक 6 वाले लोग अपने व्यक्तित्व के आकर्षण से कमाल का काम कर डालते हैं.
यह भी पढ़ें: Kundali Trik Bhav: कुंडली का ‘त्रिक भाव’ क्या है, क्यों है खतरनाक; जानें जिंदगी पर असर और ज्योतिष रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
21 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines