Zodiac Money Habits: खर्चीली या कंजूस? कौन-सी राशियां उड़ाती हैं पैसा, कौन करती हैं बचत, जानें ज्योतिष मनी सीक्रेट

Zodiac Money Habits: कुछ लोग पैसा आते ही खर्च कर देते हैं, जबकि कुछ हर रुपये का हिसाब रखते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशियों के गुण के कारण भी धन संबंधी आदतें प्रभावित होती हैं. जानिए, आपकी राशि खर्चीली है या किफायती है या फिर बचत करने में माहिर.

Zodiac-Money-Habits

Photo Source: AI Image

Zodiac Money Habits: आपकी आदत क्या है? सैलरी आते ही सब खर्च देते हैं या पैसे-पैसे का हिसाब रखते हैं? यह तो आप ही अच्छे से जानते होंगे. लेकिन, आप ये नहीं जानते होंगे कि ऐसा होता क्यों है कि कुछ लोग पैसा को पकड़ लेते हैं, तो कुछ हाथ खाली कर लेते हैं? इसका एक बढ़िया उत्तर ज्योतिष शास्त्र देता है कि कुछ राशियां पैसे के बदनाम हैं, तो कुछ बचत के लिए माहिर हैं. आइए जानते हैं, आपकी राशि क्या कहती है, आप खर्चीले या किफायती या फिर कंजूस?

विज्ञापन

पैसे उड़ाने वाली राशियां

सिंह राशि – शाही खर्चे

सिंह राशि के लोगों में एक शाही अंदाज होता है. ये राजाओं जैसी जिंदगी पसंद करते हैं. यही कारण है कि ब्रांडेड कपड़े, महंगे होटल-रेस्तरां, टूर, पार्टी, ये सब इनको खूब चाहिए. इस राशि के लोग खुशी और मस्ती के लिए पैसे को उड़ाने में संकोच नहीं करते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि – भावुक खर्चीले

दिल का साफ होना वाकई में अच्छी बात है, लेकिन जब यही जेब की सफाई करवा देती है, तब समझ में आता है कि इस नेचर के साइड इफेक्ट क्या है? दरअसल, दूसरों की मदद में या अपने शौक, जैसे- संगीत, पेंटिंग, सजावट आदि पर हद से अधिक खर्च कर देते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि – स्टाइल पर दम

तुला राशि के लोग ट्रेंड को फॉलो करने वाले होते हैं. और बस, सारे खर्च की वजह यही है, जिसे ये लोग जस्टीफाई भी करते हैं. लेटेस्ट फोन, ट्रेंडी कपड़े, नए गैजेट्स, इनको हर हाल में चाहिए. बस यही पर इनकी हाथ खाली हो जाती है.

विज्ञापन

पैसा बचाने वाली राशियां

मकर राशि – अनुशासित बचतकर्ता

मकर राशि के लोग ‘डिसिप्लिन्ड सेवर’ होते हैं. ये वाकई में बेहद अनुशासित होते हैं, क्योंकि ये लोग फ्यूचर को लेकर बहुत कॉन्शस होते हैं. इसलिए ये फिजूलखर्ची से कोसों दूर और हर महीने एक निश्चित राशि बचाने की आदत डालते हैं.

कन्या राशि – गणितज्ञ वाली सोच

बुध की स्वामित्व वाली ये राशि हर चीज में गणित और हिसाब घुसेड़ देती हैं, जो पैसे पर सबसे अधिक लागू होता है. ये वही लोग होते है, जो कोई भी पर्चेज करने से पहले दर्जन भर वेबसाइटों पर कीमत तुलना करते हैं, बिना बचत किये कोई चीज नहीं लेते हैं.

विज्ञापन

वृषभ – बुद्धिमान खर्चकर्ता

वृषभ राशि के लोगों को स्थिर और आरामदायक जिंदगी चाहिए, लेकिन हर कीमत पर नहीं, मनमानी तो बिल्कुल नहीं. ये खर्च से पहले सही से योजना बनाते हैं, रिसर्च करते हैं और फिर लेते हैं. इन पैसा उड़ाने से अधिक जमीन, मकान, सोना आदि में निवेश करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ