Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, झेलना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 8 अक्टूबर 2026 गुरुवार को मासिक शिवरात्रि और गुरु प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. ग्रहों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

RASHIFAL.jpg (1)

आज गुरुवार का राशिफल (Photo Credit - News24/AI)

Aaj Ka Rashifal 8 October 2026: आज 8 अक्टूबर 2026 गुरुवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग बन रहा है. आज का दिन महादेव की पूजा के लिए बेहद खास है. शुक्ल और ब्रह्म योग बन रहे हैं. इसके साथ ही पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है. गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 8 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

संतान की चिंता से आज आपका तनाव बढ़ेगा यद्यपि पारिवारिक समस्याएं हल होगी. आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें. सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे. भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे. आज यात्रा करने से बचें.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आपके आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी. व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी हालांकि फिजूलखर्ची से बचना चाहिए. पारिवारिक स्थिति संतोष प्रद रहेगी. आज आप विरोधियों से सावधान रहें. पढ़ाई लिखाई में मन कम लगेगा.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आज राजकीय कार्य में लाभ मिल सकता है. दोस्तों से आपको संबंध मधुर होंगे, जो आपके लिए लाभदायी रहेंगे. जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें. व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. संतान से आपको सुख मिलेगा.

कर्क राशि

विज्ञापन

राजनीति में संभल कर निर्णय लें आप की एक गलती करियर ख़त्म कर सकती है. नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है. आपके पारिवारिक संबंध प्रंगाढ़ होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी. दोस्तो के साथ घूमने के प्लान बन सकता है.

सिंह राशि

विज्ञापन

नई साझेदारी में आज लाभ संभव है. आपके व्यापार- व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. कर्ज के लेन देन से आप दूर रहें. परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी. कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी.

कन्या राशि

विज्ञापन

ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते हैं इसलिए मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है. व्यावसायिक दृष्टि से आज का समय आपके लिए लाभदायक है. कार्यस्थल पर आपके अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे. आज की यात्रा आपके लिय लाभदायक सिद्ध होगी.

तुला राशि

विज्ञापन

विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है. पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे. गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा जोखिम जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें. परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा. बेवजह गुस्सा करने से आपको बचना होगा.

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

आज आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में कोई भी निर्णय सोच- समझकर लें. आज आप मौके का लाभ उठा सकेंगे. अति उत्साह से हानि भी संभव है. घर में किसी से विवाद हो सकता है.

धनु राशि

विज्ञापन

जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी. भाइयों से खटपट हो सकती है. विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है. रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे. लड़ाई झगड़े को टालने का प्रयास करें.

मकर राशि

विज्ञापन

आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं. आर्थिक निवेश आपके लिए लाभदायी रहेगा. आपको अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा. आज बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा.

कुंभ राशि

विज्ञापन

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा. आपके मन के अनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा. सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी.

मीन राशि

विज्ञापन

आज आप का दिन खुशनुमा रहेगा, बस आपको अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है. आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे. किसी पर बेवजह गुस्सा करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ