Aaj Ka Rashifal: आज शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 11 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है. शारदीय नवरात्रि का पहला दिन ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

rashifal 11 oct.jpg

आज रविवार का राशिफल (Photo Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज द्विपुष्कर योग प्रभावी रहने वाला है. आज नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. आज चित्रा और स्वाती नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही वैधृति और विष्कम्भ योग बन रहा है. किंस्तुघ्न, बव और बालव करण रहेगा. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 11 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आपको अपने काम करने के तरीके में सुधार की जरूरत है. आज धनागमन आसानी से होगा. आज आपके लाभ के योग हैं, स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. आपके कारोबार में चल रहे विवाद शांत होंगे. आज आपका समय आपका पूरा साथ देगा. वाहन खरीदने के योग बन रहे है.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है इसलिए धन निवेश से बचना होगा. आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा. आप करियर को लेकर निराश न हों, समय अवश्य बदलेगा. नए आवास के योग बन रहे है.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आज आप कम बोलें लेकिन अच्छा बोलें तो सभी लोग आपके पक्ष में रहेंगे. शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे. बाहरी विवादों को बाहर ही निपटा लें उसका असर परिवार पर न होने दें. वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी. आज आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. न्याय पक्ष उत्तम रहेगा.

कर्क राशि 

विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन की शुरुआत आप माता भगवती की आराधना से करें. कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी. परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी. नौकरी में अनावश्यक विवाद बढ़ सकता है. आपको लाभ के अवसर मिलेंगे. घर पर शांति बनाए रखें.

सिंह राशि 

विज्ञापन

सबसे पहले तो आप अपने पराये में फर्क न करें. अपनी दिनचर्या नियंत्रित रखें. बोलने से पहले विचार अवश्य करें. किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदे मंद साबित होगी. दुसरों के निजी मामलों में जबरदस्ती बोलना बंद करें. शत्रुओं से आज आपको सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आज नवरात्र के पहले आप अपनी दिनचर्या में बदलाव अवश्य लायें. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि के योग है और उसका सत श्री कारोबार में लाभ बढ़ेगा. संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है. आपको सिर्फ अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है, बाकी काम अपने आप होगें. आज वाहन सुख के योग हैं.

विज्ञापन

तुला राशि 

आज सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है यद्यपि उससे लाभ के अवसर मिलेंगे. कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में होगा. विवादों में मौन रहना ही लाभदायक होगा. अपने से बड़ों का आदर करें. अनावश्यक यात्रा करने से बचना होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

आज नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं. आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. बेवजह के फिजूल खर्च भी बढ़ेंगे. धोखा होने की आशंका कुछ ज्याद ही है. पुराने रोग के भी उभरने की संभावना है इसलिए संभल कर रहे.

विज्ञापन

धनु राशि 

आज का दिन चिंताजनक व्यतीत हो सकता है इसलिए भगवान का आपको आश्रय लेना चाहिए. मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर आत्मबल को मजबूत रखें. आर्थिक निवेश से आपके लाभ के आसार हैं. संतान के स्वास्थ में सुधार होगा.

विज्ञापन

मकर राशि 

आज के दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो कि आपके लिए लाभदायक रहेगी. आपके शत्रु परास्त होंगे. यात्रा के योग बन रहे है. स्वास से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते है या फिर थकान मासूस करेगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि 

आज समय के साथ आपको अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा. सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं है. आज लाभ के अवसर बढ़ेंगे. मित्र मंडली आपके पक्ष में खड़ी नजर आएगी.

विज्ञापन

मीन राशि 

आज आप अपने आप पर विश्वास रखें, दुसरों के भरोसे न रहें अन्यथा बीच मझधार में धोखा मिलेगा एक बात समझ लें कि आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है. आज आप अपने ही लोगों से सजग रहें और सतर्क रहें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अनावश्यक के अपव्यय बढ़ेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ