Aaj Ka Rashifal: आज स्वाती नक्षत्र और विष्कम्भ योग, कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

Untitled design 1-100kb

आज सोमवार का राशिफल (Photo Credit - News24/AI)

Aaj Ka Rashifal 12 October 2026: आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है. इसके साथ ही आडल और विडाल योग प्रभावी रहेगा. आज स्वाती नक्षत्र और विशाखा नक्षत्र रहने वाला है. विष्कम्भ और प्रीति योग बन रहा है. बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. सभी राशियों के लिए समय कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 12 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आप अपनी मर्यादा में रहें और जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें. आज आप मां दुर्गा का दर्शन पूजन कर अपने दिन की शुरुआत करें. कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होंगे. व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर बदलाव जरूरी है.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

आप अनजाने में गलती कर सकते हैं जिसके कारण कुछ नुकसान होने की संभावना है. नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं. सोच-समझकर कार्य करें जिससे आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी. आज आपकी कुछ नवीन योजनाएं भी बन सकती है.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

आज व्यवसाय से संबंधित नए अनुबंध प्राप्त होगें. आपकी धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. महत्वपूर्ण कार्य भी आपके सिद्ध होंगे. व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें. आज कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी. कामकाज में सुधार होगा. रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल आपको मिलेगा.

कर्क राशि 

विज्ञापन

कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे. कार्यसिद्धि होने से साहस और पराक्रम बढ़ेगा. आज आपके व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे. धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी.

सिंह राशि 

विज्ञापन

आज आपके परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा. परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी. आय से अधिक व्यय करने से आपको बचना होगा. माता-पिता की आज्ञा का पालन करें, सफलता अवश्य मिलेगी.

कन्या राशि 

विज्ञापन

आज परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा हालांकि सामाजिक कार्यों में आपको सुयश की प्राप्ति होगी. व्यापार तथा जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा. आज आपके व्यवसाय में उन्नति होगी. आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है.

तुला राशि 

विज्ञापन

नवरात्रि के दूसरे की शुरुआत माता ब्रह्मचारिणी के पूजन से प्रारंभ करें. आप अपनी मनमर्जी न करें तो अच्छा है हर काम को सूझ बूझ के साथ कृण प्रारंभ करें. दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बीतेगा. व्यावसाय में काम का बोझ बढ़ेगा. शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते है.

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

आज कार्य की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे. अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी. स्वयं का प्रभाव और अनुभवों का लाभ मिलेगा. अपनी वाणी पर आपको संयम रखना आवश्यक है. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.

धनु राशि 

विज्ञापन

आपकी अपनी मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है. आज आपके आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी. व्यापार के विवादों का आज निपटारा होने की संभावना है.

मकर राशि 

विज्ञापन

आप समय पर संभल जाये और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें. व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है. अनावश्यक व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें. आप की आदतों के कारण परिवार जनों को अपमानित होना पड़ सकता है.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

आपका आज का दिन शुभ है, आपकी हर कामना पूरी होगी. माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें. आपके कामकाज में सुधार होगा. सद्भावनाएं जागृत होंगी. वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे. मौज-मस्ती में आज का समय बीतेगा.

मीन राशि 

विज्ञापन

आज आप दिन की महत्वता कों समझते हुए कार्य करें. कार्य के प्रति यदि आप लापरवाही करेंगे तो ये आपके लिए हानिकारक होगा. कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें. धैर्य, संयम रखकर काम करें. निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंभ न करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ