TULA RASHI.jpg

Video: तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Horoscope 2026: तुला और मकर राशि के लोगों को कई चीजों से सावधान रहना चाहिए. इन लोगों को क्या सलाह माननी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.

Horoscope 2026: तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है. रा री रू रे रो ता ती ती ती तू और ते नाम वाले लोगों की राशि तुला होती है. तुला राशि का स्थान यूरिनल यानी मूत्राशय माना जाता है. तुला राशि के कारक ग्रह शुक्र, शनि और बुध हैं. तुला राशि के लोगों को जीवन में सफल होने और नौकरी कारोबार में तरक्की के लिए कई उपायों को अपनाना चाहिए. इन उपायों से तुला राशि वालों का भाग्योदय होगा. पंडित सुरेश पांडेय से तुला राशि और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि के लिए उपाय

तुला राशि के लोगों को छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभकारी होता है. इन लोगों को मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की अराधना करनी चाहिए. तुला राशि के योग कारक ग्रह शनि हैं. ऐसे में शनि देव के मंत्रों का जप करने से परिवार में सुख शांति आती है. आप लोगों को रोज सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. तुला राशि वालों को एक बार कपड़े पहनने के बाद दोबारा इन्हें धोने के बाद ही पहनना चाहिए. ऐसा करने से दुर्भाग्य आपसे दूर चला जाएगा.

विज्ञापन

मकर राशि के लिए उपाय

मकर राशि के लोगों के अक्षर भो खी खु गी और ज हैं. इन लोगों के स्वामी ग्रह शनि हैं. मकर राशि का स्थान शरीर में दोनों घुटनों में है. मकर राशि का कारक ग्रह बुध, शुक्र और शनि है. मकर राशि वालों को सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. यह आप लोगों के लिए लाभकारी है. मकर राशि वालों को शनिदेव की मानसिक पूजा पीपल के पेड़ के नीचे करनी चाहिए. कारोबार में वृद्धि के लिए मां दुर्गा की भी पूजा आपको करनी चाहिए. आप तुला और मकर राशि के बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो में देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ