Aaj Ka Rashifal: आज नवरात्रि के तीसरे दिन इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. आज ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

RASHIFAL.jpg_98b0dd

आज मंगलवार के दिन कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है. (Photo Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 13 October 2026: आज 13 अक्टूबर 2026 सोमवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. आज तृतीया तिथि का समापन रात को 11 बजकर 27 मिनट पर होगा. आज विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेगा. प्रीति और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है. तैतिल, गर और वणिज करण प्रभावी रहेगा. आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाएगी. सभी राशियों के लिए समय कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 13 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें इसलिए अपने निकटतम लोगों से सतर्क रहें. अपना काम पूरी ईमानदारी से करें. आपको भीतर घात करने वालो से भी आज सावधान रहना होगा. कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है. आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे.

वृषभ राशि

विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए आज का समय अनुकूल है. बस स्वयं को गंभीर रखना होगा. आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है. व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. जीवनसाथी के प्रति आप अपनी जिम्मेदारी को समझें.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आयेगी. आप स्वयं को अकेला महसूस कर सकते हैं. न्याय से जुड़े फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं. आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. इस राशि के जातकों के लिए भी समय आपके अनुकूल रहेगा.

कर्क राशि

विज्ञापन

किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे है तो सब्र रखिए. आपकी नौकरी में बदलाव के योग है. तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्धी सफल होंगे. आज आपके दांतों में विकार की संभावना है. समय आज थोड़ा आपके विपरीत ही रहेगा इसलिए आपकी मेहनत के अनुकूल आपको फल प्राप्त नहीं होगा.

सिंह राशि

विज्ञापन

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लेकर आया है. आपके कार्य की प्रशंसा होगी. अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है. कारोबारी यात्रा आपके लिए लाभप्रद होगी. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें.

कन्या राशि

विज्ञापन

माता भगवती के पूजन अर्चन से आज के दिन की शुरुआत करें. आपके आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे. नए शत्रु उभर सकते है. पारिवारिक खर्च बढ़ेगा. कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध भी कर सकते है.

तुला राशि

विज्ञापन

नवरात्रि के तीसरे दिन आपके अध्ययन में अवरोध आ सकते है. कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे. पेट संबंधित विकार उभर सकते है. जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है. आज आपको वाहन सुख संभव है. खान पियान को अपने नियंत्रण में रखें.

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

आज आपके पराक्रम में वृद्दि होगी. कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा. आज आपके घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. विरोधी आपके सामने परास्त होंगे. परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है. यदि आप किसी से अपार पर करते है तो प्रेम प्रकट करने का आज सबसे उचित समय है.

धनु राशि

विज्ञापन

आज माता रानी का ध्यान करते हुए समय रहते अपने मन की बात अपने प्रेमी से कह दें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आप के सीधेपन का लोग फायदा उठा सकते हैं इसलिए इस तरह के लोगों से सतर्क रहें. व्यापार विस्तार के योग बन रहे है. आज भवन परिवर्तन के भी योग है.

मकर राशि

विज्ञापन

कारोबार में जो निर्णय लेना है जल्दी से निर्णय कर लें. अन्यथा दूसरा कोई फायदा उठा सकता है. बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें. अपनों का साथ मन को शांती देगा हालांकि प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है. जीवन साथी का सहयोग भरपूर मिलेगा. आज आपको धनलाभ संभव है.

कुंभ राशि

विज्ञापन

आज आपके धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी. विवाह प्रस्ताव आपके संबंधों में बदल सकते है. मनचाही नौकरी मिलने के आज पूरे आसार है. भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी. आज आपको लोग से अपनी प्रशंशा सुनने को मिलेगी.

मीन राशि

विज्ञापन

आज आप अपने दिन की शुरुआत देव दर्शन से ही करें क्योंकि यह समय आपके अनुकूल नहीं है. वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते है. आज आपके विदेश जाने के योग बन रहे है. आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी. समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन अवश्य लें. अपने करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ