Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: आज 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज चतुर्थी तिथि पर नवरात्रि का चौथा व्रत रखा जाएगा. चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है. इसके साथ ही अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. वणिज, विष्टि और बव करण रहने वाला है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 14 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
आज आपके घर या परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है. गृहस्थ जीवन में वाद विवाद आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. आपको बहस बाजी से अपने को बचाकर रहना होगा. आज अच्छा-अच्छा खाने की सोच सकते हैं या घर से बाहर जाकर जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे. व्यर्थ की चिंताओं से बचें तथा हर्ष और उल्लास के साथ दिन को बिताएं.
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गो का सुख मिलेगा व उनके साथ आपका काफी समय व्यतीत होगा. आपकी वाणी का प्रभाव अच्छा बना रहेगा. आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है. आज विरोधी आपसे परास्त रहेंगे. आपको फिजूल खर्ची से बचना होगा. शादी को लेकर आप उत्सुक रह सकते हैं.
आज परीक्षा और प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी. आपके स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें हो सकती है. आज आप पर किसी प्रकार के मिथ्या आरोप भी लग सकते है. विरोधियों से सावधान रहना आपके लिए हितकारी रहेगा. माता का सुख मिलन के योग है.
आज आपके मन में जोश एवं चुस्ती बनी रहेगी. आपके परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा. आप कुछ नया सीखने का प्रयास भी करेंगे. किसी से आपके मतभेद हो सकते है. किसी पुराने दोस्त से आपकी एकाएक मुलाकात हो सकती है. व्यवसाय से जुडे लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है.
आज आपके मन में फूर्ति बनी रहेगी. आप किसी नए कार्य को करने की आज सोच सकते है और उसमें सफलता मिलने के भी योग हैं. आपको धन का सुख मिलेगा. आपको या घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है. भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने दिन की शुरुआत करें.
आप अपनी मन मर्जी से प्रत्येक कार्य करेंगे. धन से संबंधित दिक्कते आयेंगी. घर-परिवार में कोई चिंताजनक स्थिति रह सकती है. व्यापारी वर्ग को आर्थिक नुकसान हो सकता है इसलिए उधार लेकर व्यापार में पैसा न लगाएं. विद्यार्थियों को कोई बड़ी खबर मिल सकती है.
आज परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. आपके मन में किसी काम के बनने को लेकर प्रसन्नता बनी रहेगी. आपको आज कामकाज में धन लाभ होगा. ध्यान रखें कि आज आप वेबवजह व्यर्थ के विवादों में ना पड़े. आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा.
आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी. परिवार के लोग आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है. आज आपको झूठे आरोपों का सामना भी करना पड़ सकता है लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.
आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार एवं बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख मिलेगा. मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. आज आपका कामकाज अच्छा बना रहेगा. पढ़ाई में आपके मन कम लगेगा. कमाने की ज्यादा सोच सकते हैं.
भगवत दर्शन से आज के दिन की शुरुआत करें. जल्दबाजी में किया गया कार्य आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. परिवार के किसी सदस्य को चोट लगने की संभावना बनी हुई है. खाना पियन पर आपको विशेष ध्यान रखना होगा. व्यवस अच्छा रहेगा, आपके कर्मचारी आपका भरपूर साथ देंगे.
किसी व्यक्ति की सहायता से आपको कामकाज में सफलता मिलेगी. आज आपके शरीर में आलस्य की स्थिति बनी रहेगा जो आपकी उन्नति में बाधक साबित होगा. आपके आज के दिन पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में मन नहीं लगेगा. आज अधिकतम समय आपकी यारी दोस्ती में बीतेगा. धन की स्थिति सामान्य बनी रहेगी.
आज आपको परिवार का सुख मिलेगा. आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा. नौकरी ये व्यवसाय में आप कुछ नया करने की सोच सकते है. माता-पिता का आपको सुख मिलेगा. कोई भी काम करें बस सावधानी पूर्वक करें क्योंकि जल्दबाजी में आपके निर्णय अक्सर गलत होते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.