Mangal Nakshatra Gochar: ऊर्जा, साहस, पराक्रम, इच्छा शक्ति और नेतृत्व जैसे गुणों और जमीन-जायदाद, मकान और गाड़ी आदि सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह मंगल को वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का सेनापति माना गया है। इनके न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी इन सब पहलुओं पर व्यापक असर पड़ता है। शनिवार 27 जुलाई, 2024 को मंगल सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा की स्वामित्व वाली रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उनके इस नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक असर अनेक राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर का राशियों पर असर
मेष राशि
मेष राशि स्वामी भी मंगल हैं। रोहिणी नक्षत्र में मंगल गोचर के प्रभाव से आपके पराक्रम, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में प्रगति होगी। एग्जाम की तैयारियों में सीनियर और फ्रेंड्स का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। बिजनेस में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य में काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कंपनी की ओर से रहने को आवास मिल सकता है।
सिंह राशि
आपको भाग्य का साथ मिलेगा और साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके और अटके हुए काम फिर शुरू हो सकते हैं, जो आपके उचित प्रयास से से जल्द पूरे भी हो सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। शेयर बाजार या लॉटरी से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। युवा जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन उपार्जन की आपकी योजनाएं सफल होंगी। सरकारी नौकरीपेशा जातकों को अपने वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि
कारोबारियों को व्यापार में जबरदस्त आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नए व्यावसायिक कॉन्टैक्ट्स से बिजनेस का विस्तार होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सीनियर काफी खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स जातकों को स्कॉलरशिप की प्राप्ति हो सकती है। करियर में कई नए अवसर सामने आएंगे। कड़ी मेहनत से नौकरी में प्रगति होगी, आय में वृद्धि होने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। लाइफ पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य समस्याओं, खास कर पेट से जुड़ी प्रॉब्लम, से मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम
ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
20 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines