Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: आज 31 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज षष्ठी तिथि का समानप शाम को 4 बजकर 57 मिनट पर होगा. इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी. आर्द्रा, पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहने वाला है. सिद्ध और साध्य योग बन रहा है. आज वणिज, विष्टि और बव करण रहेगा. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 31 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
किसी को बेवजह अपनी सलाह देने से बचें. अपने मित्रों से सावधान रहें क्योंकि आपकी कुसंगति आपको हानि पहुंचा सकती है. कई नई योजनाएं भी बनेगी. आपकी कार्यशैली में परिवर्तन होगा. धनलाभ के भी योग है. आपके द्वार किया गया निवेश शुभ रहेगा.
आज व्यवसाय में अचानक घटनाएं घट सकती हैं. पेट दर्द की समस्या आपको परेशान करेगी. निवेशादि से आपको लाभ होगा. ऐश्वर्य पर आपका व्यय अधिक होगा. कोई शुभ समाचार मिलेंगा. आज कोई सुखद यात्रा होगी. भवन सुख संभव है.
अपने व्यवहार से रुके हुए कार्य आप बना लेंगे. माता-पिता की चिंता रहेगी. चोट चपेट से आपको बचकर रहना होगा. चोरी, वाद-विवाद आदि से हानि संभव है इसलिए जोखिम न उठाएं. अपनी भाषा शैली पर नियंत्रण रखें.
दिन की शुरुआत में कार्यों में परेशानी होगी. लेकिन दोपहर बाद से काम आसान हो जाएगा. जल्दबाजी से हानि संभव है. आज शारीरिक कष्ट हो सकता है. और कोई दु:खद समाचार मिल सकता है. पढ़ाई लिखाई से मन भटकेगा.
आपके विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी. आपको गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा. आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धन प्राप्ति में सुगमता होगी यद्यपि आज आपके खर्च बढ़ेंगे. आप व्यवसाय में नए लोगों से सतर्क रहें. आपकी धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी.
आपका नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. किसी बात से कष्ट व भय रहेगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है, आप सफल रहेंगे. अपनी सेहत का ध्यान दें. जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं.
आज आपके आर्थिक लाभ से उन्नति संभव है. आपके द्वारा की गई व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आपके भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. अस्वस्थता तथा चिंता आप परेशान कर सकती है.
आज आप अपने काम पर विशेष ध्यान दें और आलस को त्यागें. आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होगी. आज आपको माता की चिंता रहेगी. रोग-चोट आदि से बचें. आर्थिक लाभ होगा.
आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों का साथ मिलेगा. बकाया धन की वसूली होगी. आपकी यात्रा सफल रहेगी. धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं हालांकि परिश्रम अधिक करना होगा. आज शारीरिक पीड़ा रह सकती है.
आप की दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है. दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा. आज संपत्ति के कार्य आपको लाभ देंगे. आपको कीमती वस्तुएं संभालकर रखनी होगी. भाग्योन्नति के योग बन रहे है. आज संतान पक्ष की चिंता रहेगी.
आज आप समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें क्योंकि आप काम को टालते बहुत हैं. धार्मिक यात्रा या धार्मिक अनुष्ठान हो सकते है. राजकीय सहयोग मिलेगा. धन का निवेश आपके मनोनुकूल रहेगा. परिवार की चिंता रहेगी. बहसबाजी से बचना होगा.
विरोधी आप के कार्य में अड़चन पैदा करने का प्रयास करेंगे. आज भय-पीड़ा, चिंता-तनाव का वातावरण रहेगा. आपके धन खर्च के योग अधिक है इसलिए किसी कार्य में जोखिम न लें. अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.