Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: आज 3 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज नवमी तिथि का समापन दोपहर को 11 बजकर 54 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगा. आज मघा नक्षत्र और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ की शुक्ल और ब्रह्म योग रहेगा. आज दोपहर को 11 बजकर 25 मिनट से लेकर कल सुबह 6 बजकर 35 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. आज ग्रहों के प्रभाव से सभी राशियों क लिए दिन कैसा रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 3 नवंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
आज लोगो से मान-सम्मान मिलेगा और आपकी तारीफ भी होगी. कार्य में सफलता मिलेगी हालांकि आपको मेहनत पर ध्यान देना होगा भाग्य के भरोसे बैठना उचित नहीं है. बेवजह विवादों से दूर रहना होगा. आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और अपनी वाणी पर संयम रखें.
सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पडे़गी. इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं इसलिए तालमेल बनाकर चलें. दफ्तर में आपका सम्मान होगा और आपके काम की सराहना भी होगी.
आज आपको काम-काज और कार्य क्षेत्र मे नये आयाम स्थापित करने का मौका मिलेगा. घर मे किसी न किसी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. आज शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी हालांकि आज आपको अपने जीवन साथी का साथ मिलेगा. पूजा पाठ में मन कम लगेगा.
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपका मन लगेगा. अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी. आपको ननिहाल से कोई अच्छी खबर मिलेगी. व्यापार से जुड़े जातकों को फूक फूक कर कदम रखना होगा.
आज आपको धन लाभ संभव है. आपकी सेहत ठीक रहेगी. अपने शत्रु पक्ष से आपको सावधान रहना होगा हालांकि आपको आज कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी और पिता से भी आर्थिक मदद मिलेगी. आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं.
किसी महिला मित्र का आपको सहयोग मिलेगा. अपनी वाणी पर संयम रखें. नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है. पैसों का आगमन सुचारू रूप से रहेगा, आय के कुछ नए स्रोत भी पैदा होंगे परन्तु जोखिम भरे मामलों में निवेश करने से बचना होगा.
आज नौकरी पेसा से जुड़े हर एक काम में आपको सफलता ही मिलेगी क्योंकि समय आपके ही अनुकूल है. नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. काम के सिलसिले में दूर की यात्रा का भी योग बन रहा है और यात्राओ से अप्रत्याशित लाभ भी होगा.
आज के दिन आपको व्यापार में शानदार लाभ प्राप्त होगा. जमीन-जायदाद खरीदने के लिए समय आपके अनुकूल है. विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी और पढ़ाई में कोई ना कोई बाधाएँ आती ही रहेंगी हालांकि आज आने वाला परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा.
आज आपके जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है. बच्चे परेशान हो सकते हैं. आपकी सेहत भी कमज़ोर रह सकती है. आपको जोड़ों में दर्द, अपच की दिक्क़त होने की संभावना नज़र आ रही है. वाहन चलाते वक़्त सावधान रहें.
आज के दिन आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना नज़र आ रही है. आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे. बिज़नेस में आपको कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है. खर्चों में भी वृद्धि होगी. किसी भी नए कारोबार में पैसा लगाने में हड़बड़ी न करें.
आज पढ़ाई में आपका मन लगेगा और कड़ी मेहनत की बदौलत ही अच्छे परिणाम भी मिलेंगे लेकिन आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है. चित्रकला और मीडिया प्रबंधन से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर सफलता मिलेगी. पेट से संबंधित परेशानियां आपको घेर सकती हैं.
आज आपको माता की सेहत का ख़्याल रखना होगा. उच्च रक्तचाप की दिक्क़तें भी हो सकती हैं जोड़ों में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. अध्यात्म की ओर आपका रूझान होगा. संत समागम में सम्मिलित होगें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.