हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Heartbreaker Zodiac Signs: प्यार से ज्यादा दिल तोड़ने के लिए बदनाम हैं इन 3 राशियों के लोग, कहलाते हैं 'हार्टब्रेकर स्टोन'

Heartbreaker Zodiac Signs: प्यार में चोट देने के लिए कुछ राशियों के लोग अक्सर बदनाम माने जाते हैं. ज्योतिष के अनुसार, ये अनजाने में भी कई दिल तोड़ देते हैं. इसी वजह से इन्हें ‘हार्टब्रेकर स्टोन’ कहा जाता है. आइए जानते हैं, कौन हैं ये लोग?

विज्ञापन

Heartbreaker Zodiac Signs: प्यार और इश्क में कभी-कभी चोट खानी पड़ती है, जिसे भरने में काफी वक्त लग जाता है. ऐसे जख्म के माध्यम कोई न कोई इंसान ही बनते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये लोग कुछ खास राशियों से होते है, जाने-अनजाने दिल तोड़ने के लिए कुख्यात हैं. ये लोग ‘हार्टब्रेकर स्टोन’ कहलाते है, क्योंकि ये दिल इस तरह से तोड़ते हैं, जैसे पत्थर का टुकड़ा कांच को तोड़ देता है. आइए जानते हैं, किस राशि के लोग है ये?

मिथुन राशि – बातों के जादूगर

बुध ग्रह से प्रभावित मिथुन राशि के लोग चुलबुले होते हैं. उनकी बातें भी चुटीली और बेहद मोहक होती हैं. वे अपनी पहली मुलाकात में ही जाल बिछा देते हैं. लेकिन इनकी प्रॉब्लम इनका ‘दोहरा नेचर’ है. जैसे ही इनका रोमांच खत्म होता है, ये अचानक गुम हो जाते हैं. सामने वाला सोचकर पगलाता रहता है कि आखिर में हुआ क्या? ये वाकई में घोस्टिंग के लिए अच्छे-खासे बदनाम हैं.

यह भी पढ़ें: Astrology Personality Traits: इस नक्षत्र में जन्मे लोग होते हैं रहस्य सुलझाने में माहिर, माने जाते हैं ‘जन्मजात जासूस’

विज्ञापन

धनु राशि – आजादी के दीवाने

धनु राशि के लोग प्यार में जुनूनी होते हैं. लेकिन जैसे ही पार्टनर डेडीकेशन मांगता है, ये पीछे हटने लगते हैं. इसकी वजह यह है कि इनको रिश्ता में बंधना कतई पसंद नहीं, क्योंकि ये अपनी आजादी को अधिक महत्व देते हैं. ये लोग भले बहुत रोमांटिक होते हैं, लेकिन टेम्पपररी, यही लोग साथी को ‘न घर का न घाट’ कहीं का नहीं छोड़ते है. इनकी आजादी इनकी बेवफाई की वजह बन सकती है.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Traits: ‘फ्लर्टिंग’ को माइंड गेम की तरह खेलते हैं इस मूलांक के लोग, अंक ज्योतिष में जानें दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन

कुंभ – भावनाओं से दूर

अक्सर कुंभ राशि के लोग व्यावहारिक और तार्किक होते हैं. लेकिन यह देखा गया है कि वे भावनाओं को समझ नहीं पाते. हालांकि, कुछ लोग जानबूझकर खुद को अलग कर लेते हैं. बस इनकी यही बेरुखी और ठंडा व्यवहार साथी का दिल तोड़ देता है. रिश्ते में एकदम से दूरी बना लेना, वजह न बताना- यह इनकी सबसे बड़ी हार्टब्रेकर स्ट्रैटेजी है. इनके दिए जख्म सालों तक भर नहीं पाते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola