Numerology Love Traits: 'फ्लर्टिंग' को माइंड गेम की तरह खेलते हैं इस मूलांक के लोग, अंक ज्योतिष में जानें दिलचस्प खुलासा

Numerology Love Traits: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग फ्लर्टिंग को एक भावना नहीं, बल्कि रणनीति की तरह अपनाते हैं. इनकी बातें और इशारे सामने वाले को हमेशा उत्सुक बनाए रखते हैं. जानिए कौन-से मूलांक के लोग इस दिलचस्प माइंड गेम में सबसे आगे माने जाते हैं?

Numerology
विज्ञापन

Numerology Love Traits: क्या आपने कभी यह नोट किया है कि सामने वाला आपके दिमाग को पढ़ रहा हो. जी हां, ऐसे कई लोग होते हैं, जो जाने-अनजाने इस कला इस्तेमाल कर लेते हैं. ऐसे लोग अक्सर फ्लर्टिंग के मास्टर होते हैं. फ्लर्टिंग इनके लिए कोई भावुकता की चीज नहीं बल्कि एक सोची-समझी स्ट्रैटिजी होती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले इसमें बड़े माहिर होते हैं. इनकी बातों का जाल इतना उलझा होता है कि सामने वाला हमेशा इनके अगले कदम के इंतजार में रहता है. आइए जानते हैं, ये मूलांक कौन-से हैं और ये कैसे खेलते हैं यह माइंड गेम?

मूलांक 5 – मस्ती का जादूगर

मूलांक 5 यानी किसी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग काफी मस्तीखोर और हाजिरजवाब होते हैं. इसकी वजह है इनके स्वामी ग्रह बुध. अंक ज्योतिष खुलासा करता है कि इस मूलांक के लोग फ्लर्टिंग में ये सामने वाले के दिमाग की हर उलझन को सुलझाते हुए अपने जाल में फंसाते जाते हैं. फ्लर्टिंग को ये एक कॉमेडी शो की तरह खेलते हैं. वहीं लोग इसे महज मस्ती मानते हैं, क्योंकि उन्हें भी मजा आता है और फिर इनके ही हो जाते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 3 – दिमागी पहेली का खिलाड़ी

मूलांक 3 यानी 3, 12, 21 और 30 तारीख को पैदा हुए लोग दिमागी पहेली के खिलाड़ी होते हैं. ज्ञान इनके लिए एक टूल की तरह है. इसकी वजह हैं इनके स्वामी ग्रह गुरु, जो दिमाग से काम लेते हैं. ये हंसी, मजाक और हल्के-फुल्के इशारों से सामने वाले का दिल चुरा लेते हैं. ये इसे एक पहेली की तरह लेते हैं- हर बार नया ट्विस्ट, नया सवाल. सामने वाला देखते-देखते बातों में आ जाता है.

विज्ञापन

मूलांक 6 – ‘हार्ड टू गेट’ के एक्सपर्ट

मूलांक 6 के स्वामी हैं शुक्र, जो प्यार और आकर्षण के स्वामी हैं. 6, 15 और 24 तारीखें शुक्र के प्रभाव में ही आती हैं. इनके फ्लर्टिंग का तरीका सबसे अलग होता है. ये फ्लर्टिंग को एक तरह का टग-ऑफ-वॉर समझते हैं, जहां थोड़ा खींचो-थोड़ा छोड़ो का खेल सामने वाले को पागल बना देता है. ये अपनी ऊपर-नीचे वाली स्ट्रैटेजी से हमेशा जीतते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ