Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं 'क्रश किंग'

Numerology Love Life: कुछ लोग अपनी आकर्षक पर्सनैलिटी और बातचीत के अंदाज से सभी का ध्यान खींच लेते हैं. अंक ज्योतिष में कुछ खास मूलांक के लोगों को बेहद आकर्षक माना गया है. इसी वजह से इनके कई अफेयर हो सकते हैं और इन्हें ‘क्रश किंग’ कहा जाता है. आइए जानते हैं, ये लोग कौन हैं?

Numerology

Numerology Love Life: कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके प्रति लोगों का गजब का आकर्षण होता है. यह आपने देखा और महसूस किया होगा. हो सकता है कि आप भी खुद भी एक ऐसे व्यक्ति हों, जिसके लिए लोग लाइन लगाएं खड़े हों. अक्सर ये लोग आकर्षक, चुलबुले, बातचीत में माहिर और दिलफेंक किस्म के होते हैं. यही कारण है कि इनके एक से अधिक अफेयर होते हैं.

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोग अक्सर मूलांक 5 और मूलांक 6 से जुड़े होते हैं. इनकी पर्सनैलिटी और नेचर से इम्प्रेस होकर लोग अक्सर इनके ‘क्रश’ बन जाते हैं. यही कारण है कि इन दो मूलांक के लोगों ‘क्रश किंग’ कहा जाता है.

विज्ञापन

मूलांक 5 – बुध हैं बड़े खिलाड़ी

किसी महीने की 5, 14 या 23 को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है, जिसे स्वामी ग्रह हैं बुध. बुध के प्रभाव से इनका कम्यूनिकेशन स्किल जबरदस्त होता है. दूसरे शब्दों में कहें, तो इनकी बातचीत के शैली कातिलाना किस्म की होती है. दूसरी विशेषता है, इनका चुलबुलापन, जिससे ये हर महफ़िल, पार्टी और ग्रुप की जांन बन जाते हैं.

विज्ञापन

इनका मस्तीखोर अंदाज इनको फ्लर्टी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है. इन्हें जरा भी अकेलापन काटने को दौड़ता है. इससे बचने के लिए ये लोग कई अफेयर चला लेते हैं. इनका हाजिरजवाब अंदाज लोगों को दीवाना बना देता हैं. लिहाजा इनकी क्रश लिस्ट काफी लंबी हो जाती है.

विज्ञापन

मूलांक 6 – सुंदरता-शालीनता का जादू

मूलांक 6 शुक्र ग्रह के प्रभाव वाला मूलांक है, जिसमें 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग आते हैं. इनकी सबसे बड़ी विशेषता है- इनकी नैचुरल ब्यूटी. इनके हुस्न के जादू के लिए ‘ब्यूटी ओवर ब्रेन’ कहावत बनी है. जी हाँ, इनके चाहने वालों की लाइन काफी लंबी होती है.

इसके साथ ही इनकी आवाज भी काफी मीठी और सुरीली होती है. साथ ही इनके सजने-संवरने का शौक इन्हें औरों से अलग बनाता है. अंदाज में नैचुरल रोमांस भी होता है. जाहिर है कि कौन फिदा नहीं होगा. इसलिए ये लोग भी भी ‘क्रश किंग’ के टाइटल पर फिट बैठते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ