Mangal Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 6 दिन बाद मंगल देवता अपनी चाल बदलेंगे। 8 जुलाई 2024 को प्रात: काल 02 बजकर 11 मिनट पर मंगल ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर होगा। इस गोचर का शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। जहां कुछ राशियों के लोगों को अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। वहीं कुछ लोगों के ऊपर दुखों का पहाड़ भी टूट सकता है। उन्हें धन हानि होने के साथ-साथ चोट भी लग सकती है। चलिए जानते हैं वो पांच अनलकी राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें आने वाले 6 दिनों तक संभलकर रहना होगा। नहीं तो उनकी जेब पर बुरा असर पड़ सकता है।
मिथुन राशि
जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं। वह गलती से भी इस समय जॉब न छोड़े, नहीं तो बेरोजगार हो सकते हैं। बिजनेसमैन को बड़ा घाटा हो सकता है, जिससे कंपनी की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। माता को किसी पुरानी बीमारी का दर्द परेशान कर सकता है।
ये भी पढ़ें- सावन में इन 6 राशियों पर होगी पैसों की बरसात! 2 एकादशी का बना संयोग
वृषभ राशि
इस समय गलती से भी पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल न करें, वरना भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। शादीशुदा लोग अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें, नहीं तो लड़ाई होने की पूरी संभावना है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान परिवारवालों के बीच लड़ाई हो सकती है।
सिंह राशि
नौकरीपेशा लोग सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें, नहीं तो कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। शादीशुदा कपल का मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। कारोबारियों को लाखों का नुकसान हो सकता है। बिजनेस में नुकसान होने के कारण कारोबारियों को मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
जिन लोगों ने अभी कुछ दिन पहले ही नई नौकरी ज्वाइन की है, उन्हें जॉब से निकाला जा सकता है। बिजनेसमैन के काम में विरोधी बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। छात्रों की सीनियर से लड़ाई हो सकती है। जमीन क्या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान इस समय ड्रॉप कर दें। नहीं तो भविष्य में कोर्ट के चक्कर लगाने भी पड़ सकते हैं।
तुला राशि
नौकरीपेशा लोग पर्सनल बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिसका प्रभाव ऑफिस के काम पर भी पड़ेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। समय रहते खर्चों को कम नहीं किया, तो आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Masik Shivratri: 5 राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, महासंयोग से चमकेगी किस्मत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
20 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines