Astrology: आज रात आसमान में होगी ‘तारों की परेड’, धरती से दिखेगा खूबसूरत ‘मोतियों की लड़ी’ सा नजारा

5 planets alignment 2023 time
विज्ञापन

Astrology: आसमान में तारे देखने के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। आज रात्रि को आकाश में 5 ग्रह एक सीधी कतार में दिखाई देंगे। इस अद्भुत खगोलीय घटना को पूरे विश्व में देखा जा सकेगा। सबसे बड़ी बात इसे देखने के लिए आपको दूरबीन की आवश्यकता नहीं होगी वरन किसी ऐसे स्थान पर जाना होगा, जहां पूरी तरह से अंधेरा हो।

नासा के वैज्ञानिक बिल कुक के अनुसार आज रात्रि गुरु, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह एक साथ एक सीधी लाइन में दिखाई देंगे। इसे खगोलीय भाषा में प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। कुछ जगहों पर इसे ‘तारों की परेड़’ भी कहा जाता है।

विज्ञापन

कब दिखाई देता है यह अद्भत दृश्य

हम सभी जानते हैं कि सौरमंडल के सभी ग्रह अलग-अलग रफ्तार से सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं। कई बार ये सूर्य के चारों ओर घूमते हुए कई अलग-अलग कॉम्बीनेशन बनाते हैं। उस वक्त दो या दो से अधिक ग्रह एक दूसरे की सीध में आ जाते हैं। ऐसे में यह मोतियों की लड़ी की तरह दिखाई देते हैं।

आपको यह बता दें कि सभी ग्रह वास्तव में एक सीध में नहीं आते और न ही पास-पास होते हैं वरन पृथ्वी से देखने पर ऐसा आभास होता है। सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण भी इसी कारण होते हैं। इन घटनाओं में जो ग्रह पृथ्वी के सबसे पास होते हैं, वे ज्यादा चमकीले दिखाई देते हैं। दूरस्थ ग्रह कम चमकीले दिखते हैं।

विज्ञापन

दुर्लभ नहीं है यह घटना

खगोलशास्त्रियों (Astrology) के अनुसार यह दुर्लभ घटना नहीं है वरन समय-समय पर होती रहती है। इससे पहले जून 2022 में भी पृथ्वी के अंतरिक्ष में बुध, शुक्र, मंगल, गुरु और यूरेनस ग्रह एक सीध में दिखे थे। आने वाले समय में 17 जून 2023 को भी बुध, अरुण, बृहस्पति, वरुण और शनि ग्रह एक साथ एक सीध में दिखाई देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ