---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Kaalsarp Dosh: भिखारी को भी करोड़पति बना देता है कालसर्प योग, बस कर लें ये छोटा सा काम

Kaalsarp Dosh: पिछले कुछ समय से ज्योतिष में कालसर्प योग का प्रचार-प्रसार बहुत ज्यादा बढ़ गया है। बहुत से लोग तो सुने-सुनाए लक्षणों के आधार पर ही हर किसी को कालसर्प दोष बता भी देते हैं। इस दोष को दूर करने के लिए कई महंगे और जटिल उपाय भी बताए जाते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास […]

---विज्ञापन---

Kaalsarp Dosh: पिछले कुछ समय से ज्योतिष में कालसर्प योग का प्रचार-प्रसार बहुत ज्यादा बढ़ गया है। बहुत से लोग तो सुने-सुनाए लक्षणों के आधार पर ही हर किसी को कालसर्प दोष बता भी देते हैं। इस दोष को दूर करने के लिए कई महंगे और जटिल उपाय भी बताए जाते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार कालसर्प दोष एक सामान्य दोष है। यह प्राचीन ग्रंथों में भी वर्णित किया गया है। हालांकि उनके अनुसार यह केवल अशुभ ही नहीं होता है। वरन जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर यह व्यक्ति को अरबपति भी बना सकता है। जानिए इस दोष, इसके फायदे, नुकसान एवं उपायों के बारे में

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Vastu Tips: बांसुरी का यह छोटा सा उपाय दूर करेगा हर मुश्किल, ऐसे करें प्रयोग

क्या होता है कालसर्प दोष (Kaalsarp Dosh in Jyotish)

यह एक सामान्य स्थिति है जो बहुत सी जन्मकुंडलियों में देखी जा सकती है। इस योग में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच में आ जाते हैं। अर्थात् राहु और केतु समस्त ग्रहों को घेर लेते हैं। उल्लेखनीय है कि राहु और केतु वास्तविक ग्रह न होकर खगोलीय गणना के दो बिंदु हैं। इनमें राहु को नॉर्थ पोल तथा केतु को साउथ पोल कहा जाता है। राहु को सर्प का मुख तथा केतु को सर्प की पूंछ भी कहा जाता है।

---विज्ञापन---

कालसर्प दोष से जातक बन सकता है अरबपति

यदि दुनिया भर के प्रसिद्ध और प्रभावशाली लोगों की जन्मकुंडली देखी जाए तो उनमें से अधिकतर में कालसर्प दोष मिल सकता है। वस्तुतः ये दोनों ही ग्रह समस्त ग्रहों पर अपना असर डाल कर उन्हें प्रभावित करते हैं। यदि दोनों ग्रह शुभ हैं तो व्यक्ति समस्त कठिनाईयों के बाद भी करोड़पति बन सकता है। लेकिन यदि ग्रह अशुभ हैं तो व्यक्ति करोड़पति से रोड़पति भी बन सकता है। हालांकि ऐसा 20 प्रतिशत से अधिक नहीं होता है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है वरन इसकी प्रवृत्ति समझ कर उसका उपाय करना चाहिए।

कालसर्पदोष के नुकसान एवं उपायों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2023 12:25 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola