Aaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

RASHFAL.jpg

आज 27 सितंबर का राशिफल (Pic Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 27 September 2026: आज 27 सितंबर 2026 को आश्विन माह की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि रहेगी. आज से आश्विन माह का आरंभ हो रहा है. आज आडल और विडाल योग प्रभावी रहेगा. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. ग्रहों की स्थिति और प्रभाव से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 27 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज व्यापारी वर्ग के रुके हुए पैसे मिलेंगे. आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तथा खर्च भी अधिक रहेगा. अनैतिक कामवृत्ति आपको मुसीबत में डाल सकती है. आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे.

वृषभ राशि

विज्ञापन

शेयर मार्केट मे काम करना आपको अच्छा फल देगा l आज के दिन आपको कोई नए कार्यो से लाभ होगा साथ ही आप को पिता का पूरा साथ मिलेगा आज आपको दाम्पत्य जीवन का सुख अच्छा मिलेगा. पढ़ाई में आपकी रूचि बढ़ेगी.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे. आज धन लाभ के योग हैं. पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है. मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

कर्क राशि

विज्ञापन

आज आपके अंदर आवेश की वृद्धि रह सकती है. समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है. किसी के साथ कोई झगड़ा हो सकता है, तो आज गुस्सा करने से बचे काम-काज के लिए आज का दिन उत्तम है. आज की यात्रा पर जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

सिंह राशि

विज्ञापन

आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. आपके कार्य निर्धारित योजना के अनुसार पूर्ण होंगे. आर्थिक लाभ की संभावना भी अधिक है. अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है. 

कन्या राशि

विज्ञापन

आप के स्वास्थ्य में हो रही दिक्कतों में आज सुधार आएगा. सहकर्मियों से आपको लाभ होगा. खेल कूद के मामलो मे आज आपको विजय प्राप्त होगी. किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिए. मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है.  

विज्ञापन

तुला राशि

नए कार्य के आरंभ में असफलता मिलने की भी संभावना है. प्रवास की योजना आज न बनाएं आज के दिन थोड़ी बहुत परेशानी भले ही हों लेकिन दिन कुल मिलाकर आपके लिए शुभ रहेगा. नौकरी व्यवसाय में आपका प्रभाव बना रहेगा. विद्यार्थी जीवन थोड़ा संघर्षमय रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज कार्य क्षेत्र मे महिला मित्रों से मेलजोल बनाकर रखें, आपको लाभ मिलेगा. माता या माता समान महिला से आशीर्वाद लेकर काम करें, फायदे में रहेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा. पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

धनु राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए हर तरह से उत्तम है. आज के दिन किसी से कोई समान गिफ्ट मे मिल सकता है. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. वाक् माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. 

विज्ञापन

मकर राशि

आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे. दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आज के दिन किसी से विवाद न करे आप के लिए हर तरह से उत्तम होगा l

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा. वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें. स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरते. घर बनाने का प्लान सफल हो सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है. मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा. व्यापार में भी लाभदायी दिन है. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. व्यावसायिक कार्य में भागदौड़ बढेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ