---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang: आज बलराम जयंती पर इस मुहूर्त में करें पूजा, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 14 अगस्त 2025 का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 14 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जिस दिन हर साल बलराम जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की पूजा की जाती है। चलिए अब जानते हैं आज के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और पंचांग के बारे में।

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang 14 August 2025: हर साल देशभर में भाद्रपद मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को बलराम जयंती मनाई जाती है, जिस दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की पूजा होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज प्रात: काल 02:07 मिनट तक भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। आइए अब विस्तार से जानते हैं बलराम जयंती यानी 14 अगस्त 2025 के पंचांग और राहु काल के बारे में।

नक्षत्र, करण और योग

नक्षत्र की बात करें तो आज सुबह 09:05 मिनट के बाद अश्विनी नक्षत्र रहेगा, जिससे पहले रेवती का संयोग बन रहा है। इसके अलावा दोपहर 03:16 से वणिज करण का निर्माण हो रहा है, जो देर रात तक रहेगा। जबकि वणिज करण से पहले गर करण के रहने के योग हैं। बता दें कि गुरुवार को दो शुभ योग भी बन रहे हैं। आज दोपहर 01:12 मिनट से लेकर देर रात तक गण्ड योग रहेगा, जिससे पहले शूल योग का संयोग बन रहा है।

---विज्ञापन---

सम्वत, दिशा शूल और चंद्रमास

आज जगत के पालनहार भगवान विष्णु और गुरु ग्रह को समर्पित गुरुवार के दिन शक सम्वत विश्वावसु (1947) और विक्रम सम्वत कालयुक्त (2082) रहेगा। जबकि गुजराती सम्वत नल (2081) रहेगा। इसके अलावा दिशा शूल दक्षिण है। चंद्रमास की बात करें तो गुरुवार को पूर्णिमान्त भाद्रपद और अमांत श्रावण यानी सावन रहेगा। 

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 14 अगस्त को 2 राशियों को मिल सकता है सोलमेट, कपल का बनेगा घूमने का प्लान

---विज्ञापन---

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज 14 अगस्त 2025 को प्रात: काल 05 बजकर 50 मिनट पर सूर्योदय होगा। जबकि शाम में 7 बजकर 1 मिनट पर सूर्यास्त और देर रात 10 बजकर 7 मिनट पर चंद्रोदय के होने की संभावना है। इसके अलावा चंद्रास्त 15 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा।

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

आज 14 अगस्त 2025 को चंद्र ग्रह मीन राशि और मेष राशि में संचार करेंगे। जबकि बीते कुछ दिनों की तरह गुरुवार को भी मंगल देव कन्या राशि और शनि देव मीन राशि में रहेंगे। जबकि राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में संचार करेंगे। बता दें कि इस वक्त मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति बन रही है। इसके अलावा सूर्य और बुध देव का मिलन भी कर्क राशि में हो रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Weekly Numerology: 13 से लेकर 18 अगस्त तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? बर्थडेट से जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2025 12:02 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola