---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: 14 अगस्त को 2 राशियों को मिल सकता है सोलमेट, कपल का बनेगा घूमने का प्लान

Love Horoscope: 14 अगस्त 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। हालांकि उन लोगों की भी कमी नहीं है, जिनका दिल टूटेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि गुरुवार का दिन आपके लिए कोई गुड न्यूज लेकर आएगा या परेशानियां तो इसके लिए पढ़ें 14 अगस्त का प्रेम राशिफल।

---विज्ञापन---

Love Rashifal 14 August 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 अगस्त 2025 को प्रात: काल 02:07 मिनट तक भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। जबकि सुबह 09:05 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद अश्विनी नक्षत्र का आरंभ होगा। इस बीच दोपहर में 02:07 से लेकर 03:43 मिनट तक राहु काल रहेगा।

योग की बात करें तो दोपहर 01:12 मिनट तक शूल रहेगा, जिसके बाद गण्ड का आरंभ होगा। जबकि दोपहर 03:16 मिनट तक गरण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक वणिज करण के रहने के योग हैं। चलिए अब जानते हैं 14 अगस्त 2025 के मेष से लेकर मीन राशिवालों के प्रेम राशिफल और उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

विवाहित मेष राशि के जातक अपने प्रेमी से जरूरत से ज्यादा अपेक्षा न रखें, नहीं तो आपको बहुत दुख होगा। इसके अलावा गुरुवार को उनसे किसी चीज की मांग न करें। जो सिंगल जातक प्यार की तलाश में हैं, उन्हें गुरुवार को खुशखबरी नहीं मिलेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- विष्णु जी की पूजा करें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

विवाहित वृषभ राशि के जातक अपने प्रेमी पर किसी बात का दबाव न बनाएं, बल्कि उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। यदि आप इन चीजों का ध्यान रखेंगे तो ये दिन हंसी-खुशी व्यतीत हो जाएगा। सिंगल जातकों की प्यार की तलाश फिलहाल पूरी नहीं होगी।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- भूरा
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

विवाहित जातकों को अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे, अन्यथा आपका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाएगा। जो सिंगल जातक प्यार की तलाश में हैं, उन्हें गुरुवार को ग्रहों की कृपा से अपना सोलमेट मिल सकता है।

  • शुभ रंग- हरा
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- विष्णु मंत्रों का जाप करें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

पूरे दिन विवाहित जातकों का स्वभाव खुशमिजाज रहेगा। इसके अलावा प्रिय के साथ मतभेद उभरने की भी आशंका दिखाई नहीं दे रही है। गुरुवार को ज्यादातर समय आप अकेले ही बिताएंगे। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की साथी से मुलाकात होगी और आप किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित जातक गुरुवार को अपना नियंत्रण खो सकते हैं, जिस कारण साथी संग चल रहा विवाद और ज्यादा बढ़ जाएगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद सिंह राशि के जातकों का साथी और दोस्तों संग झगड़ा होगा, जिन्हें मनाने में भी आधे से ज्यादा समय निकल जाएगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- पीले रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

शादीशुदा कन्या राशि के जातक अपने साथी की किसी बुरी आदत से परेशान होकर उनसे झगड़ा कर सकते हैं। हालांकि बात ज्यादा नहीं बढ़ेगी। सिंगल जातकों के ऊपर उनके माता-पिता गुस्सा करते हुए दिखाई देंगे।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- आसमानी
  • लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
  • उपाय- केले का दान करें।

ये भी पढ़ें- Yuti 2025: 21 अगस्त से ये 3 राशियां लेंगी राहत की सांस, मिथुन राशि में भंग होगी गुरु-शुक्र की युति

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

जो लोग लंबे वक्त से सिंगल हैं, उन्हें ग्रहों की कृपा से 14 अगस्त 2025 को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। विवाहित तुला राशि के जातकों का साथी संग झगड़ा होगा और आप अपनी बातों को उन्हें समझाने में विफल होंगे।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- वाइट
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- चने का दान करें।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

विवाहित वृश्चिक राशि के जातकों के प्रिय के साथ पूर्व के कुछ मतभेद पुनः उत्पन्न हो सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना बन रही है।

  • शुभ रंग- हरा
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- मीठे जल का दान करें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

विवाहित धनु राशि के जातक बातचीत कर अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, अन्यथा वो गलत रास्ते पर जा सकते हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद धनु राशि के जातकों के जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होना मुमकिन है।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- सफेद
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- देवी तुलसी की पूजा करें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

विवाहित जातक बात-बात पर गुस्सा करने की अपनी आदत को बदलें, नहीं तो आप अपने साथी का दिल दुखाते हुए उन्हें कोई बड़ा निर्णय लेने पर मजबूर कर देंगे। सिंगल मकर राशि के जातकों का किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है, जिस कारण आपका मूड दिनभर खराब रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- कुत्तों की सेवा करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

विवाहित कपल के दरमियान किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण नोंकझोंक होने की संभावना है। सिंगल कुंभ राशि के लोगों का दिन दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए व्यतीत होगा।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- संतरी
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- कुत्तों को रोटी खिलाएं।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

विवाहित जातक अपने से ज्यादा पार्टनर की भावनाओं को उच्च रखेंगे, जिस कारण उन्हें बहुत खुशी मिलेगी। लव रिलेशनशिप में मौजूद मीन राशि के जातक प्रियतम पर दबाव बनाने की कोशिश न करें, अन्यथा आपका उनसे झगड़ा होना पक्का है।

  • शुभ रंग- चमकीला
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- पानी का दान करें।

ये भी पढ़ें- Guru Gochar: शुक्र के बाद गुरु ने भी किया बृहस्पति के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को जबरदस्त लाभ होना पक्का

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 13, 2025 11:07 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola