News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Weekly Numerology 13 to 18 August 2025: अगस्त माह में 13 से लेकर 18 तारीख तक का समय कई लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा तो इस बात की जानकारी आपको अपनी बर्थडेट से मिल सकती है। दरअसल, शास्त्रों में अंक ज्योतिष शास्त्र का उल्लेख किया गया है, जिसमें बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी जन्मतिथि से अपने भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में पता चल सकता है।
आज न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर पूजा वर्मा आपको बताने जा रही हैं कि 13 अगस्त 2025 से लेकर 18 अगस्त 2025 तक का समय मूलांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 वालों के लिए कैसा रहेगा। भविष्यफल के साथ-साथ आपको इस सप्ताह के अपने लकी उपायों के बारे में भी पता चलेगा।
इस हफ्ते की शुरुआत में आपके धैर्य की परीक्षा होगी, लेकिन मध्य में आपके काम की तारीफ होगी। इस सप्ताह आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं, जिस कारण आपका समाज में नाम बढ़ेगा, लेकिन इस दौरान जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला न लें।
हफ्ते के शुरुआत में रिश्तों में मतभेद होंगे, लेकिन मध्य में मनमुटाव खत्म होंगे। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।
आपकी बातों में इस हफ्ते खास असर रहेगा। सप्ताह के मध्य में करियर या पढ़ाई में प्रगति होगी। इस दौरान आप यात्रा पर भी जा सकते हैं।
अनुशासन में रहें और मेहनत करने से पीछे न हटें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। साझेदारी में काम करते हैं तो पैसों को लेकर सावधान रहें।
मूलांक 5 (जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है)
ये हफ्ता आपके लिए बदलाव और नए अनुभव लाएगा। हालांकि शुरुआत में बेचैनी हो सकती है, लेकिन मध्य में सब कुछ सही हो जाएगा। यात्रा करने के लिए ये समय अच्छा है। दोस्तों की मदद से धन कमाने के अवसर मिलेंगे।
हफ्ते के शुरुआत में तनाव रहेगा, जो धीरे-धीरे कम होगा। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे खुशी होगी।
ये हफ्ता आत्मचिंतन का है। इसलिए खुद पर ध्यान दें। हालांकि सप्ताह के शुरुआत में करियर पर ध्यान देने की जरूरत ज्यादा है। यदि आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
करियर और पैसे कमाने पर ध्यान दें। हफ्ते की शुरुआत में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जबकि अंत में निवेश करने की योजना बन सकती है।
जल्दबाजी में कोई काम न करें। हफ्ते के शुरुआत में विवाद हो सकते हैं, जिन्हें शांति से सुलझाएं। सप्ताह के मध्य में किसी की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके अलावा आप सामाजिक कामों में भी हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: करियर, सेहत या रिश्ते, 31 अगस्त तक किन-किन मामलों को लेकर रहें सतर्क? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।