Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Watch Video: माफी मांगने से ठीक पहले ईरान ने किया था दुबई एयरपोर्ट पर हमला? दिखा धुएं का गुबार

Iran Israel War: अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे हवाई अड्डे न आएं जब तक उनकी एयरलाइन से उड़ान की पुष्टि न हो जाए, क्योंकि शेड्यूल में बदलाव जारी हैं.

Author
Written By: Akarsh Shukla Updated: Mar 7, 2026 16:39

अमेरिका और इजरायल से लड़ रहे ईरान ने शनिवार को अपने पड़ोसियों पर हमले के लिए माफी मांगी. ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि ईरान अब अपने पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा. हालांकि हाल ही में जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर ऐसा तो बिल्कुल नजर नहीं आ रहा. शनिवार को ही ईरान ने दुबई के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन अटैक किया, जिसे सही समय पर जमीन पर गिरा दिया गया. इस हमले की वजह से एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ाने भी प्रभावित हुई थीं.

कथित तौर पर ईरान द्वारा लॉन्च किए गए एक हवाई ड्रोन को हवाई अड्डे के करीब गिरा दिया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ड्रोन जैसी एक चीज एयरपोर्ट के रनवे पर गिरती दिखाई देती है, जिसके बाद धुएं का बड़ा सा गुबार उठता नजर आया. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हवाई अड्डे के ऊपर एक विस्फोट की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आकाश में धुएं का बादल छा गया.

---विज्ञापन---

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, दुबई हवाई अड्डे ने अस्थायी रूप से संचालन रोक दिया हालांकि कुछ देर बाद प्लाइट ऑपरेशन फिर से शुरू हो गया. सरकारी दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यात्रियों, हवाई अड्डे के कर्मचारियों और एयरलाइन क्रू की सुरक्षा के लिए दुबई इंटरनेशनल (डीएक्सबी) में संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है. बाद में कुछ उड़ानों को फिर से शुरू किया गया, लेकिन हवाई अड्डे ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी यात्रा के लिए तभी पहुंचें जब एयरलाइन से पुष्टि हो जाए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग से पाकिस्तान बेहाल, आसमान पर पहुंची पेट्रोल-डीजल की कीमतें, 321 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल

मीडिया ऑफिस ने कहा, ‘शनिवार, 7 मार्च से हमने आंशिक रूप से संचालन बहाल कर दिया है, जिसमें डीएक्सबी और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल-अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ उड़ानें संचालित हो रही हैं. यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे हवाई अड्डे न आएं जब तक उनकी एयरलाइन से उड़ान की पुष्टि न हो जाए, क्योंकि शेड्यूल में बदलाव जारी हैं.

First published on: Mar 07, 2026 04:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.