नेपाल के पूर्व PM ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का बड़ा एक्शन

नेपाल के पूर्व PM ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का बड़ा एक्शन

Balen Shah, KP Sharma Oli

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

KP Sharma Oli Arrest: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार हो गए हैं। बालेन शाह ने प्रधानमंत्री बनते ही बड़ा एक्शन लिया है। सरकार बनाते ही उन्होंने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पहली कैबिनेट मीटिंग में फैसला लेकर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। दोनों को Gen-Z प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृह मंत्री की गिरफ्तारी के बाद नेपाल की सियासत गरमा गई है। देश की सत्ता संभालते ही बालेन शाह की कार्रवाई जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा संकेत मानी जा रही है। क्योंकि बालेन शाह की सरकार ने विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के लिए ओली और लेखक को ही जिम्मेदारी ठहराया है। बालेन शाह ने पद को संभालते ही कैबिनेट मीटिंग बुलाई, जिसमें जांच आयोग की रिपोर्ट जारी की गई थी।

निहत्थे छात्रों पर फायरिंग करने का खुलासा

छात्र आंदोलन की जांच कर रहे आयोग ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर गोली चलाई गई, जिसके चलते कई छात्रों की मौत हुई। इस रिपोर्ट के आधार पर ही ओली और लेखक को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए। मीटिंग के बाद पहले ओली को पकड़ा गया और फिर पुलिस ने रमेश लेखकर को पकड़कर जेल में डाला। यह करके बालेन शाह ने संकेत दिए है कि वे नेपाल की सियासत बदल देंगे।

विज्ञापन

पुलिस और सेना की भूमिका पर उठे सवाल

बता दें कि जांच आयोग की रिपोर्ट में पुलिस, सशस्त्र बल और सेना के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं, लेकिन बालेन शाह सरकार ने अभी तक उनके खिलाफ सीधी कार्रवाई नहीं की है। बल्कि छात्र आंदोलन में इन सभी की भूमिका तय करने के लिए अलग जांच समिति गठित करने का फैसला किया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही उपरोक्त के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और दोषी मिलने पर सजा दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ