परमाणु केंद्रों पर हमले की भारी कीमत चुकाएगा इजरायल, ईरानी मंत्री ने दी चेतावनी

ईरान-इजरायल जंग में कोहराम! इजरायली फाइटर जेट्स ने ईरान के परमाणु केंद्रों और स्टील प्लांटों को बनाया निशाना. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची की दोटूक चेतावनी- ‘इजरायल को चुकानी होगी इसकी भारी कीमत’. क्या अब शुरू होगा महायुद्ध? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Iran Finance Minister Abbas Araghchi

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. बीते दिन इजरायली वायुसेना ने ईरान के दो प्रमुख परमाणु केंद्रों और दो बड़े स्टील प्लांटों को निशाना बनाया गया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए संकल्प जताया है कि इजरायल को इन “अपराधों” के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी होगी. इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि ये हमले ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पंगु बनाने और उसकी आर्थिक रीढ़ को तोड़ने के लिए किए गए थे. हालांकि, ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने दावा किया है कि इन हमलों से कोई रेडियोएक्टिव लीकेज नहीं हुआ है और जान-माल का अधिक नुकसान नहीं हुआ.

अब्बास अरागची का तीखा पलटवार

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इजरायल ने ईरान के दो सबसे बड़े स्टील कारखानों, एक पावर प्लांट और नागरिक परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया है. यह हमला डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई कूटनीति की समय सीमा का उल्लंघन है. इजरायल को अपने इन कृत्यों के लिए बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.”

Advertisment

ईरान में कहां-कहां हुआ हमला

इजरायली सेना (IDF) के अनुसार, हमलों में मुख्य रूप से जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें अराक स्थित ‘शाहिद खोंडाब’ हैवी वाटर कॉम्प्लेक्स, याज्द के अर्दकन में स्थित येलोकेक उत्पादन संयंत्र और दक्षिण-पश्चिम ईरान में स्थित ‘खुज़ेस्तान स्टील’ और मध्य ईरान का ‘मुबारकेह स्टील’ प्लांट शामिल है.

क्षेत्र में बढ़ा परमाणु युद्ध का खतरा

ताजा हमले के बाद ईरान की ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स’ (IRGC) ने भी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी और इजरायली हितों से जुड़े औद्योगिक ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. IRGC ने खाड़ी देशों में काम कर रहे कर्मचारियों को उन जगहों से दूर रहने को कहा है जहां अमेरिकी हिस्सेदारी है. इस बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर भी कड़े प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ